कटिहारः बिहार में पंचायत चुनाव जोरो पर है. ऐसे में आपसी रंजिश के मामलों में तेजी देखी जा रही है. जहां एक युवक अपनी मां के चुनाव प्रचार में गया था जिसे अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. महिला मुखिया प्रत्याशी के बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
अपराध के दबदबा वाले सेमापुर थाना क्षेत्र के चांदपुर दियारा में मोहन ठाकुर अपनी मां ललिता देवी के चुनाव प्रचार में गया हुआ था, इस दौरान घर के पास ही अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए उसे घायल कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल युवक को चार गोली है. फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने बताया कि घायल युवक का भी अपराधिक इतिहास रहा है. वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. इस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है.
रिपोर्ट-श्याम


