मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- लोकतंत्र की जननी की भूमि है बिहार

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर तीन दिवसीय दौर पर बिहार की राजधानी पटना आयोग की टीम आई है। चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कह कि बिहार लोकतंत्र की जननी की भूमि है। सभी मतदाताओं से मतदान करने के लिए आयोग ने अपील की।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भयमुक्त माहौल में चुनाव होंगे। पांच राष्ट्रीय और छह राज्य स्तरीय राजनीतिक दल से बैठक हुई। चुनाव के 72 घंटे पहले पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। चुनावी संसाधन जुटाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम हो। सेंट्रल ओंबजेरवर्स तक सभी उम्मीदवारों आसानी से पहुंच सके। विकलांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के वोटर को घर पर ही वोट देने का इंतजाम किया जाएगा। आपराधिक मुक़दमे वाले उम्मीदवारों को तीन बार अखबार और टीवी में मुक़दमा की जानकारी देनी होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 2019 में बिहार में दूसरा सबसे कम वोट प्रतिशत था। राष्ट्रीय स्तर ने 75 फीसदी वोट किया गया था। बिहार में 57.33 फीसदी वोट डाले गए थे। आयोग ने इस एजेंसी को अवैध शराब और अवैध कैस खेप को रोकने का काम करेंगे। सभी राजनीतिक पार्टियों को अब 14 गाड़ियों का अनुमति दी जाएगी। पोस्टल बैलेट की पहले गिनती होगी। वरिष्ठ नागरिक, विकलांग और गर्भवती महिलाओं को पहले मतदान कराया जाएगा। हिस्ट्रीशीटर और नन बलेवल वारंट वालो को अविलम्ब गिरफ़्तारी की जाए।

चुनाव का फेज कम करने के सवाल पर आयोग ने कहा कि देश बहुत बड़ा है। स्कूल की छुट्टी, परीक्षा और मौसम का ध्यान रखकर चुनाव का चरण निर्धारित किया जाता है। आयोग ने ईवीएम पर सवाल पर कहा कि आयोग लगातार इसको लेकर जबाब देता रहा है। राजनीतिक दलों का चुनाव से लेकर सरकार में आने तक ईवीएम को लेकर शब्दावली बदलती रही है। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में हुए मामले पर आयोग ने कहा कि किसी भी अधिकारी का हिम्मत और ऐसी कोई व्यवस्था ही नहीं है।
किसी भी पोलिंग पर्सनल कोई गड़बड़ी करता है तो आयोग उस पर ठोस कार्रवाई करेगा। लोकसभा उम्मीदवार का अधिकतम खर्च 95 लाख है।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img