मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिक कल्याण और पुनर्वास फंड में अंशदान की अपील की

पटना: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सशस्त्र झंडा दिवस का बैच लगाया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया. उन्होंने देश के सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया. नीतीश कुमार ने कहा कि सैनिकों की कुर्बानियां अमर हैं. वे अपने जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आए बाह्य और आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी से करते रहे हैं.

नीतीश कुमार ने सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास के लिए राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, गृह विभाग के सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव, निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय बिहार सेवा निवृत्त कर्नल दिलीप प्रसाद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

रिपोर्ट- शक्ति

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...