Advertisment

रघुवर ने मुख्यमंत्री हेमंत से पूछा, जनता से डर क्यों लगता है ?

रांची : गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में माल्यार्पण  के लिए मुख्यमंत्री के नहीं पहुंचे. इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सालों से चली आ रही परंपरा को तोड़ा है. रघुवर दास ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि जिस जनता ने उन्हे चुनकर भेजा है उसी जनता से उन्हे डर क्यों लगता है ? पूर्व मुख्यमंत्री के सवाल का जवाब जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से तय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए इसलिए इसको लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

गांधी जयंती के दिन मुख्यमंत्री के बापू वाटिका नहीं पहुंचने पर उठे सवाल

हर साल मुख्यमंत्री और राज्यपाल गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में पहुंचते थे. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. हालांकि मोरहाबादी मैदान में पिछले कुछ दिनों से संविदा पर बहाल सहायक पुलिसकर्मियों के धरना को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए थे . इस बात की पूरी तैयारी की गई थी कि सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे और मुख्यमंत्री के आने पर विरोध प्नदर्शन न हो पाए. लेकिन इतनी व्यवस्था होने के बावजूद मुख्यमंत्री और राज्यपाल मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका नहीं पहुंचे .

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव के बाद सियासत शुरू हो गई. बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को चिंतन करने की सलाह दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह परंपरा रही है कि हर साल मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राजनीति में सक्रिय लोग हमेशा से बापू वाटिका पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते रहे हैं. लेकिन सहायक पुलिस कर्मियों के डर से मुख्यमंत्री वहां नहीं पहुंचे. दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रदर्शनकारी भी अपने हैं उन्हें उनसे बातचीत करनी चाहिए थी. उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए था ना कि वहां से भागना चाहिए था.

बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को ध्वस्त कर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री को वहां जाना चाहिए ना कि भागना चाहिए आप उन पुलिसकर्मियों से डर रहे हैं जो दिन रात आपकी सेवा में लगे रहते हैं. यह कहीं से भी उचित नहीं है उनकी समस्याओं का समाधान सरकार को ढूंढना चाहिए.

उधर कांग्रेस ने  पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के सलाहकार और आईपीआरडी देगी. वहीं सहायक पुलिस कर्मियों का साथ देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम उनके साथ खड़े हैं उनकी मांगों को लेकर खड़े हैं और जहां तक संभव होगा सरकार तक उनकी बातों को जरूर पहुंचाएंगे. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा यह सरकार सोचेगी कि पुलिसकर्मियों को क्या करना है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

मुख्यमंत्री हेमंत से मिले अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार, देखिए मिलेगा क्या इस मुलाकात से

Mithila Makhana Export: बिहार का मिथिला मखाना अब ग्लोबल मार्केट में,...

Mithila Makhana Export: बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना अब स्थानीय तालाबों और जल क्षेत्रों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत कर रहा...

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...