Advertisment

मुख्यमंत्री ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता टीम की खिलाड़ी अनु को चेक व अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी अनु कुमारी को 23 लाख 43 हजार 750 रुपए का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। अनु कुमारी प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही है। भारतीय टीम को विजय बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

मुख्यमंत्री ने अनु कुमारी को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा- आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिए व राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिए

मुख्यमंत्री ने अनु कुमारी को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिए और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिए। हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार की एक साधारण घर की बेटी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल की है। राज्य सरकार ‘मेडल लाओ-नौकरी पाओ’ योजना के तहत पदक जीतनेवाले राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी प्रदान कर रही है।

CM Blind Woman 1 22Scope News

राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है – नीतीशु कुमार

राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुए उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। आप आगे बढ़ते रहिए, सरकार आपको हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। आप बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

CM Blind Woman 2 22Scope News

खिलाड़ी अनु कुमारी ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह (क्रिकेट का बल्ला और बॉल) भेंट किया

खिलाड़ी अनु कुमारी ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह (क्रिकेट का बल्ला और बॉल) भेंट किया। अनु ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके सहयोग से हम सब आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुये हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। हम सब खिलाड़ी बहुत खुश हैं। बिहार में खेल इफ्रास्ट्रक्चर का बहुत अच्छा विकास हुआ है जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। देशभर में खेल के क्षेत्र में बिहार की प्रशंसा होने लगी है जिससे हम सभी को गर्व महसूस होता है। बाहर के आने वाले खिलाड़ी जब बिहार से खेलकर जाते है तो बिहार की प्रशंसा करते हैं। मुख्यमंत्री के कार्यों की सभी जगह तारीफ हो रही है।

CM Blind Woman 3 22Scope News

अनु कुमारी बचपन से ही मेहनती और लगनशील रही है – पिताजी सोहन चौधरी

अनु कुमारी बिहार के बक्सर जिला के सिमरी थाना के मुकुंदपुर गांव की रहने वाली एक साधारण परिवार की लड़की है। इनके पिताजी सोहन चौधरी ने बताया कि अनु कुमारी बचपन से ही मेहनती और लगनशील रही है। इसके खेल प्रतिभा को बिहार क्रिकेट केट ऐसोसिऐशन ने पहचाना और खेलने का मौका दिया। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखी और नेशनल टीम में सेलेक्ट हुई। यह बहुत अच्छा बॉलिंग करती है।

मुझे गर्व है कि मैं ऐसी बेटी का पिता हूं, जिसने मुझे समाज में पहचान दिलाई है – अनु कुमारी

प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 का जो आयोजन हुआ उसमें अनु कुमारी ने अच्छी बॉलिंग की और भारत को विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मुझे गर्व है कि मैं ऐसी बेटी का पिता हूं, जिसने मुझे समाज में पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम कर रहे हैं। बिहार की बेटी और हम जैसे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

CM Blind Woman 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी CM, कई मंत्री व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, खेल विभाग के सचिव महेंद्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण, प्रशिक्षक शिका और क्रिकेट खिलाड़ी अनु कुमारी के पिता सोहन चौधरी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : पशुधन आपातकालीन व टेली-पशु चिकित्सा सेवाओं की कार्यप्रणाली की हुई समीक्षा…

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Reliance Scholarship...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27, मुंबई: हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) ले रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए...

Manav Devi Inter College Freshers Welcome: नई दोस्ती, नए सपने… मानव...

Manav Devi Inter College Freshers Welcome: मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम आयोजित किया...