मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना समाहरणालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय के विकासात्मक कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने समाहरणालय भवन के पांचवे तले पर मीटिंग हॉल, उप विकास आयुक्त जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने समाहरणालय के सभी तल का भी मुआयना किया।

मुख्यमंत्री ने पटना के कलेक्ट्रेट घाट से सभ्यता द्वार तक बनाई जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया

मुख्यमंत्री ने पटना के कलेक्ट्रेट घाट से सभ्यता द्वार तक बनाई जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस सड़क के बन जाने से छठ वर्तियों को पूजा में सहूलियत होगी, मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी इससे सुविधा मिलेगी साथ ही कल्केटेरियट घाट की भव्यता और बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कलेक्ट्रेट घाट से सभ्यता द्वार तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

CM Patna Collectorate Campus 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समाहरणालय परिसर में बनने वाले वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री ने समाहरणालय परिसर में बनने वाले वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने डबल डेकर पुल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने बाकी बचे हुए कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से समन्वय स्थापित कर इसको जल्द से जल्द पूरा करें। इन कार्यों के पूर्ण होने से मेट्रो से कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी।

CM Patna Collectorate Campus 2 1 22Scope News

2017 में मुख्यमंत्री के द्वारा निश्चय यात्रा के दौरान पुराने पटना समाहरणालय परिसर के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के बाद जीर्ण-शीर्ण भवनों का निरीक्षण किया गया था

वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री के द्वारा निश्चय यात्रा के दौरान पुराने पटना समाहरणालय परिसर के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के बाद जीर्ण-शीर्ण भवनों का निरीक्षण किया गया था। इन भवनों की जर्जर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा इसी परिसर में पुराने भवनों को तोड़कर नये समाहरणालय भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया था। पटना समाहरणालय के नये भवन का निर्माण गंगा नदी के किनारे अवस्थित समाहरणालय के पुराने परिसर में ही जीर्ण-शीर्ण भवनों को तोडकर 632 एकड़ भूखंड पर किया गया है। इस नए भवन मे कुल निर्मित क्षेत्रफल 28,388 वर्गमीटर है जो पुराने समाहरणालय की तुलना में काफी ज्यादा है।

CM Patna Collectorate Campus 3 22Scope News

पटना समाहरणालय के नए भवन के निर्माण में पर्यावरण का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है

नए समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी के कार्यालय के साथ-साथ जिला परिषद कार्यालय-सह-जिला विकास भवन व अनुमंडल पदाधिकारी सदर के कार्यालय भवन का भी निर्माण किया गया है। पटना समाहरणालय के नये भवन के निर्माण में पर्यावरण का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। पटना समाहरणालय के नए भवन में सभी आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। इसमें जल ट्रीटमेंट प्लांट तथा सिवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। साथ ही 40 किलोवाट का सौर उर्जा संयंत्र अधिष्ठापित किया गया है। परिसर में 204 चार पहिया वाहनों के लिए खुली पार्किंग व बेसमेंट में 240 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है।

CM Patna Collectorate Campus 4 22Scope News

CM Patna Collectorate Campus 5 22Scope News

 

CM नीतीश के साथ कई अला अधिकारी रहे मौजूद

परिसर में पटना उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुराने समाहरणालय के मुख्य भवन के स्तंभों को परिसर के एक ओर सुरक्षित प्रदर्शित किया गया है जो पुराने समाहरणालय भवन के हेरिटेज को दिखाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह और जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

CM Patna Collectorate Campus 6 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना मैराथन 2026 : दौड़े हजारों कदम, ‘नशामुक्त बिहार’ के संकल्प को मिला जनसमर्थन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img