मुख्यमंत्री ने जेपी गंगापथ पर किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेपी गंगापथ पर कराए जा रहे लैंड स्केपिंग, पौधा रोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकसित किए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने विकसित किए जा रहे पार्क के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा- यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराएं। यहां काफी अच्छा काम हो रहा है। जेपी गंगा पथ पर पार्क विकसित होने से हरियाली बढ़ेगी साथ ही यहां आने वाले लोग अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे। इस काम को जल्द पूर्ण कराएं।

CM Marin Drive 1 22Scope News

पौधारोपण होने से यह क्षेत्र हरा-भरा दिखेगा – CM नीतीश कुमार

इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधारोपण होने से यह क्षेत्र हरा-भरा दिखेगा। जेपी गंगापथ एक अद्भुत परियोजना है जिसका सौंदर्यीकरण बेहतर ढंग से कराया जा रहा है। आने वाले समय में यह क्षेत्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। जेपी गंगा पथ पर लोगों के लिए सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन भी जरूरी है, इसका पूरा ध्यान रखें।

CM Marin Drive 2 1 22Scope News

CM Marin Drive 3 22Scope News

CM नीतीश के साथ MP संजय झा के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश परासर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय अधिकारीगण मौजूद थे।

CM Marin Drive 4 22Scope News

CM Marin Drive 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘Deregulation व Compliance Reduction’ पर त्रिपुरा सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक संपन्न

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...