CM ने गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश…

CM ने जेपी गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे पार्क का किया निरीक्षण, गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश निर्देश

पटना: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने विकसित किए जा रहे पार्क के संबंध में जानकारी देते हुए CM को बताया कि इस पार्क की लंबाई 500 मीटर है जो एलसीटी घाट और कुर्जी घाट के बीच स्थित है। यह पार्क पटना स्मार्ट सिटी परियोजना का हिस्सा है और इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जेपी गंगा पथ को मनोहारी और आकर्षक बनाना है।

CM ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराएं। यहां काफी अच्छा काम हो रहा है। जेपी गंगा पथ पर पार्क विकसित होने से हरियाली बढ़ेगी साथ ही यहां आनेवाले लोग अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे। इस काम को जल्द पूर्ण कराएं।

इसके पश्चात् CM ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने पटना सिटी के कंगन घाट से दानापुर के नासरीगंज घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान CM ने जेपी गंगा पथ पर एलसीटी घाट से गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लेने के बाद एनआईटी घाट पहुंचे जहां उन्होंने गंगा नदी के बढ़े जलस्तर एवं तटीय इलाकों के वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी अधिकारियों से ली। एनआईटी घाट से जेपी गंगा पथ होते हुए मुख्यमंत्री कंगन घाट के बाद दीघा घाट और दानापुर स्थित नासरीगंज घाट पहुंचकर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए CM ने कहा कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें। गंगा नदी के तटीय इलाकों खासकर निचले क्षेत्रों की स्थिति की लगातार समीक्षा करते रहें और जरूरत पड़ने पर तत्काल रूप से आवश्यक कार्रवाई करें ताकि कोई नुकसान न हो। नासरीगंज घाट, गांधी घाट सहित कई स्थानों पर गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है तथा नदी की धारा भी बहुत तेज है। संभावित परिस्थितियों पर पूरी नजर रखें तथा बढ़ते जलस्तर से प्रभावित लोगों को एसओपी के अनुसार जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, CM के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   एक स्कूल ऐसा भी: कक्षा तो है भवन नहीं, पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ते हैं छात्र

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...