मुख्यमंत्री ने सिवान जिला में 558 करोड़ 35 लाख की लागत की 9 विकासात्मक योजनाओं का किया शिलान्यास

सिवान : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सिवान जिला के नारायणपुर मोड़ पचरूखी में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 558 करोड़ 35 लाख रुपए लागत की नौ विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया। इसके अंतर्गत 222 करोड़ एक लाख रुपए की लागत से 220/132/33 केवी ग्रिड, उपकेंद्र मैरवा एवं संबद्ध लाइन ‘बे’ का निर्माण, 120 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से पचरुखी बाईपास मोहम्मदपुर मोड़ (एनएच-531) से छपिया-टेढ़ी घाट-गोपालपुर (एनएच-227) पथ का चौड़ीकरण, 92 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से राज्य उच्च पथ संख्या-89 (बबुनिया सिसवन रोड) पर सिवान यार्ड (सिवान रेलवे स्टेशन से पचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-91 एसपीएल पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शामिल है।

DIARCH Group 22Scope News

CM ने कई और योजनाओं का किया शुभारंभ

साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश ने कई और योजनाओं का शुभारंभ किया। जिसमें 67 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से सिवान आंदर पथ का चौड़ीकरण, 18 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से भंटापोखर जीरादेई पथ का भाया जामापुर बाजार तक चौड़ीकरण, 10 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से सोनकारा, आन्दर में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण, नौ करोड़ 93 लाख की लागत से माधोपुर, महाराजगंज में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण, नौ करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से मशरख-महाराजगंज 132 केवी संचरण लाइन का द्वितीय सर्किट स्ट्रिगिंग एवं संबद्ध लाइन ‘बे’ के निर्माण, आठ करोड़ 49 लाख की लागत से सिवान ग्रिड उपकेंद्र में 80 एमवीए ट्रांसफार्मर के अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास/कार्यारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में पेंशनधारी लाभुकों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिवान के नारायणपुर मोड़ पचरुखी स्थित कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। इससे सभी लोग खुश हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री करने से लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। वे लोग बचत राशि का उपयोग अन्य विकास कार्यों में कर रहे हैं। जीविका दीदियों ने महिलाओं के उत्थान की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान ममता बहनों ने प्रोत्साहन राशि में दो गुना बढ़ोतरी किए जाने पर व आशा कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि तीन गुना वृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मिड डे मील रसोइया, गृहरक्षा वाहिनी के लोगों ने भी मानदेय में वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। लाभार्थियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी बुलंदी के साथ रहिए और आगे बढ़िए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी आप सभी जीविका दीदियां बहुत अच्छा काम कर रही हैं। आपलोग मन लगाकर काम करें, सरकार आपलोगों की हरसंभव मदद कर रही है। अपने परिवार की तरक्की कीजिए और बिहार के विकास में अपना अहम योगदान दीजिए।

Nitish Siwan 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री व अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, सिवान की सांसद विजया लक्ष्मी देवी, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक निलेश कुमार, सिवान के जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश, सिवान के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, बड़ी संख्या में लाभार्थीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Nitish Siwan 2 22Scope News

पपौर ग्राम में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए CM, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सिवान जिला के पचरुखी प्रखंड के पपौर ग्राम में डीवीएम ग्लोबल स्कूल के परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे प्रगति यात्रा की योजनाओं के स्थल भ्रमण एवं शिलान्यास के लिए सिवान जिला के बड़हरिया में आने तथा आपसे बातचीत करने का मौका मिला है। बहुत खुशी की बात है कि इस कार्यकर्ता संवाद में आप सब लोग उपस्थित हैं। मैं आपका अभिनंदन करता हूँ। आप सब जानते हैं कि पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। पहले बहुत बुरा हाल था। कांग्रेस और राजद की सरकार ने कोई काम नहीं किया। कुछ दिनों के लिए हम उनके साथ थे लेकिन जब वे गड़बड़ करने लगे तो हम उनसे अलग हो गए। भाजपा और जदयू का पुराना संबंध है। हमलोग साथ मिलकर राज्य और देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमलोग हमेशा साथ रहेंगे। जब 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार बनी थी, तब से हमलोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं। राज्य में कानून का राज है। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। शुरू से ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है।

Nitish Siwan Rally 22Scope News

राज्य में बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। वर्ष 2020 में युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया था। अभी तक युवाओं को 10 लाख नौकरी एवं 39 लाख रोजगार दे दिया गया है। चुनाव से पहले ही 50 लाख से अधिक नौकरी एवं रोजगार दे दिया जाएगा। अब तय किया है कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी/रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार का बजट लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2005-06 में नई सरकार बनने के समय राज्य का बजट मात्र 28 हजार करोड़ रुपए था जिसे वर्ष 2006-07 में बढ़ाकर 34 हजार करोड़ रुपए किया गया और यह लगातार बढ़ते-बढ़ते अब तीन लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

हाल ही में लिए गए हैं कुछ नए निर्णय – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में कुछ नये निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। इससे एक करोड़ 12 लाख लोगों को फायदा हो रहा है। वर्ष 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गई। सरकार द्वारा शुरू से ही बहुत सस्ती दर पर बिजली दी जाती थी। अब लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है। सरकार की तरफ से सभी इच्छुक लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी गई है जिसके तहत हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। यह काम इसी सितंबर माह से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही बिहार में नए उद्योग लगाने के लिए मुफ्त जमीन एवं विशेष सहायता दी जाएगी।

Nitish Siwan Rally 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। वर्ष 2024 के केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही फरवरी, 2025 के केंद्रीय बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गई है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में हुआ, जो गौरव की बात है। इन सब कामों के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हैं।

सिवान जिले में विकास के सभी काम करा दिय गए हैं – नीतीश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिवान जिले में विकास के सभी काम करा दिय गए हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गई है। महिला आईटीआई एवं सभी अनुमंडलों में आईटीआई की स्थापना की गई है। जीएनएम संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गई है। सिवान में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की भी स्थापना की गई है। कर्पूरी ठाकुर पिछड़ा वर्ग छात्रावास, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय एवं पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। सिवान जिले में अनेकों पुलों एवं पथों का निर्माण कराया गया है जिसमें मांझी-बरौली स्टेट हाइवे एवं मैरवाधाम-दरौली पथ का चौड़ीकरण तथा अयोध्या से जनकपुर तक राम जानकी पथ का निर्माण शामिल है। पश्चिमी गंडक नहर का जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है। इससे बड़े क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है।

बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में अनेक काम कराए गए हैं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में अनेक काम कराए गए हैं। बड़हरिया एवं पचरूखी प्रखंड में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। पचरुखी में अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का निर्माण कराया गया है। सिवान-बिन्दुसार-बंगरा पथ का चौड़ीकरण कराया गया है। सिवान बरहन-लकरी पथ का चौड़ीकरण कराया गया है। सिवान मशरख-शीतलपुर पथ का निर्माण कराया गया है। बड़हरिया विधानसभा में 217 ग्रामीण सड़कों एवं एक पुल का निर्माण कराया गया है। तीन विद्युत उपकेंद्र एवं छह कृषि फीडर का निर्माण कराया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र में पश्चिमी गंडक नहर का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में प्रगति यात्रा के दौरान हम सिवान जिला आए थे, यहां जो भी कमी रह गई थी, उसका आकलन कर आठ योजनाओं की स्वीकृति दे दी गई है। इन योजनाओं में सिवान में बाईपास निर्माण, सिसवन ढाला में आरओबी का निर्माण, तीन पथों का चौड़ीकरण, सिवान में नए प्रेक्षागृह का निर्माण, मैरवा में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण और मौनिया बाबा मेला महाराज राजकीय मेला का आयोजन शामिल है।

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री ने कहा- आज इन सभी योजनाओं का शिलान्यास किया गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन सभी योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। हम सभी लोगों को कहना चाहते हैं कि इस क्षेत्र के विकास के लिए और जो काम आपलोगों को लगता है करने की जरूरत है उसे तुरंत बताएं। उसपर हमलोग काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। चाहे हिन्दू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो सभी के लिए काम किया गया है। मुस्लिम समुदाय के लिए भी हमने काफी काम किया है। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई है एवं उनके शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जा रहा है। वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गयी है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है। वर्ष 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार का तेजी से विकास हो रहा है, आगे और ज्यादा काम होगा। मेरा सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे घर-घर जाकर बिहार के विकास के बारे में लोगों को बतायें। कुछ ही दिनों में चुनाव होंगे, इसलिए आप सभी पूरी तरह सक्रिय रहें। हमलोग बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यही सरकार फिर से बनेगी, आपलोग अपना सहयोग दें। हमलोग आपलोगों को बढ़ाएंगे और मिल-जुलकर बिहार का विकास करेंगे।

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री व जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, सिवान की सांसद विजया लक्ष्मी देवी, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, विधायक देवेशकांत सिंह, पूर्व सांसद कविता सिंह, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने भोजपुर जिले में 740 करोड़ से अधिक लागत की 432 विकासात्मक योजनाओं का किया शिलान्यास…

रवि कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!