विधानसभा पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत
22 Scope News Desk : बिहार विधानसभा चुनाव में भयंकर जीत के बाद विधानसभा की 18 वीं बैठक को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुँचे। विधानसभा पहुँचने पर मुख्यमंत्री का उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिंहा ने गुलदस्ता भेंट किया।

पांच दिन का होगा विधानसभा सत्र
गौरतलब हो कि कल सबसे पहले नव निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। उसके बाद दो दिसंबर को अध्यक्ष का चुनाव होगा। वहीं तीन दिसंबर को संयुक्त सत्र को माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण होगा । 5 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर सदन में चर्चा होगी और विनियोग विधेयक पेश किया जायेगा।
विनियोग विधेयक से संचित निधि से खर्च की मिलती है अनुमति
दरअसल विनियोग विधेयक वैसा विधेयक है जिस पर दोनों सदनों में चर्चा के बाद राज्यपाल के पास स्वीकृति के लिये भेजा जाता है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद राज्य की संचित निधि से खर्च की अनुमति मिलती है।
ये भी पढ़े : संसद के शीत सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन, विपक्ष को राष्ट्र निर्माण पर ध्यान देने की दी सलाह
Highlights




