मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय में प्रवासी पक्षियों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय में प्रवासी पक्षियों का किया अवलोकन

पटना, 17 दिसम्बर 2025 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय में प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी जलाशय के भ्रमण के क्रम में कलरव कर रहे विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों को देखा एवं उनके क्रियाकलापों को देखकर आनंदित हुए।

7735a4a6 c844 4d4c b8b3 bab592ff2cb5 22Scope News

4459948f df14 4412 8269 5f80b40842b7 22Scope News

अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री को राजधानी जलाशय के क्षेत्र में पाए जाने वाले वनस्पतियों और पक्षियों के बारे में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

a5ee71b3 b641 45f5 b452 c36c30c2a24e 22Scope News

d2e16a24 6fe4 417b 8baa 47804509b50c 22Scope News

राजधानी जलाशय में देशी-विदेशी पक्षियों का लगा जमावड़ा 

राजधानी जलाशय में लालसर, कुट, पिनटेल, गड़वाल, कॉम्ब डक एवं स्थलीय पक्षी में ट्रीपाई, कोयल, धनेश, रौलर इत्यादि प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में आते हैं। प्रवासी प्रजाति पक्षियों में लेसर व्हीसलिंग डक, फेरोजीनस डक, कॉरमोरंट, मूरहेन, गडवाल आदि प्रमुख हैं। यहां पक्षियों के अधिक से अधिक जमावड़े के लिए अन्य सुविधाओं के साथ-साथ भोजन के रूप में मछली, कीड़े, जलीय पौधे, गीली घास एवं अन्य चीजें उपलब्ध है। शहर की घनी आबादी के बीच यह नैसर्गिक स्थल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा राजधानी जलाशय का प्रबंधन किया जा रहा है।

964d7d2a 4c8c 449e 8c1d 8fff74b7b564 22Scope News

मुख्यमंत्री ने राजधानी वाटिका का भी किया निरीक्षण, 

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजधानी वाटिका का भी भ्रमण किया एवं वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। राजधानी वाटिका परिसर में उपस्थित लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

मंत्री विजय कुमार चौधरी,विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित कई अधिकारी थे मौजूद 

भ्रमण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढे :    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंथन-2025 की दो दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन, सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी हुये शामिल

 

Saffrn

Trending News

Jharkhand High Court Hearing: PGT भर्ती में Double Degree विवाद, कोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में PGT भर्ती में डबल डिग्री विवाद पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, चयन प्रक्रिया दो महीने से अटकी।Jharkhand High...

Ranchi Flight Update: समर स्पेशल फ्लाइट्स शुरू, Air India Express और...

 रांची से 1 मई से 30 जून तक Air India Express की 3 नई फ्लाइट्स, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान, IndiGo...

Jharkhand Land Registry Update: 1–4 मई तक रजिस्ट्री-दाखिल खारिज बंद, Jharbhoomi...

 झारखंड में 1 से 4 मई तक जमीन रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और लगान रसीद बंद, झारभूमि सॉफ्टवेयर डाउन, मैरिज रजिस्ट्रेशन भी प्रभावित।Jharkhand Land Registry Update...

Ranchi Census Update 2026: जनगणना का पहला चरण शुरू, 4,000 से...

 रांची में जनगणना 2026 का पहला चरण शुरू, 1 मई से स्व-गणना और 16 मई से घर-घर सर्वे, 4,232 कर्मियों की तैनाती।Ranchi Census Update...

Jamshedpur ISC Result 2026: झारखंड का जलवा, शांभवी तिवारी बनीं National...

ISC 12वीं और ICSE 10वीं के नतीजों में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने 100% के साथ नेशनल टॉप किया।Jamshedpur ISC...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img