बांका जिला के फुल्लीडूमर प्रखंड स्थित फुल्लीडूमर, मध्यागिरि व बिलासी जलाशय में बदुआ जलाशय के माध्यम से गंगा नदी का जल उद्दह कर जल संग्रहण कार्य करें सुनिश्चित

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया है कि सुल्तानगंज के पास गंगा नदी के जल को बाढ़ अवधि (जुलाई से अक्टूबर) के बीच उद्वह कर जल संचयन क्षमता के अनुरूप बदुआ जलाशय एवं खड़गपुर जलाशय में भंडारण कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सिंचाई कार्य में काफी सहूलियत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- गंगा नदी का जल उद्दह कर बदुआ जलाशय के माध्यम से बांका जिला के फुल्लीडूमर प्रखंड स्थित फुल्लीडूमर, मध्यागिरि एवं बिलासी जलाशय में जल संग्रहण कार्य करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी का जल उद्दह कर बदुआ जलाशय के माध्यम से बांका जिला के फुल्लीडूमर प्रखंड स्थित फुल्लीडूमर, मध्यागिरि एवं बिलासी जलाशय में जल संग्रहण कार्य करें। इस योजना के कार्यान्वयन से बदुआ जलाशय से बांका, भागलपुर एवं मुंगेर जिला में कुल 45,850 हे० क्षेत्र में तथा खड़गपुर जलाशय से मुंगेर जिला में कुल 5,310 हे० क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित कराई जा सकेगी। साथ ही फुल्लीडूमर प्रखण्ड में स्थित मध्यागिरि एवं बिलासी जलाशय से बांका जिला के फुल्लीडूमर एवं अमरपुर प्रखंड के संपूर्ण निर्धारित कमांड क्षेत्र 4,204 हेक्टेयर में शत-प्रतिशत सिंचाई सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

खड़गपुर जलाशय के जल भंडारण क्षमता में क्रमशः 39.78 प्रतिशत एवं 69.59 प्रतिशत की कमी पाई गई

जलवायु परिवर्तन एवं अनियमित वर्षापात के कारण बांका जिलांतर्गत बदुआ जलाशय एवं मुंगेर जिलांतर्गत खड़गपुर जलाशय के जल भंडारण क्षमता में क्रमशः 39.78 प्रतिशत एवं 69.59 प्रतिशत की कमी पाई गई, जिसके फलस्वरूप इन जलाशयों में रूपांकित सिंचाई लक्ष्य 51,160 हे है लेकिन 19,136 हे में ही सिंचाई उपलब्ध हो पाता है। इन जलाशयों से निर्धारित सिंचाई लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। अतः गंगा जल उद्वह योजना का विस्तार करते हुए बिजीखोरवा सिंचाई कॉलोनी में निर्माणाधीन डिटेंशन टैंक से तीन अदद मोटर पंप की सहायता से 15.02 मिलियन क्यूबिक मीटर जल को उद्दह कर 0.90 मी व्यास के 26.00 किमी लंबाई के पाईप लाईन व 0.50 मी व्यास के 1.15 किमी लंबाई के पाइप लाइन के माध्यम से फुल्लीडुमर, मध्यागिरि एवं बिलासी जलाशय में जल भंडारण की योजना है, जिसकी अनुमानित लागत 174.5208 करोड़ रुपए है।

मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है ताकि किसानों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके

समस्या के निराकरण हेतु सुल्तानगंज के पास गंगा नदी के जल को बाढ़ अवधि में (जुलाई से अक्टूबर) के बीच उवह कर बदुआ जलाशय एवं खड़गपुर जलाशय में जल संचयन क्षमता के अनुरूप भंडारित कर सुनिश्चित सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 1866.11 करोड़ रुपए की लागत राशि से योजना कार्यान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है ताकि किसानों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े : BPSC TRE-4 को लेकर एक्शन में सरकार, CM सम्राट ने बुलाई शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक, भर्ती के नोटिफिकेशन पर होगी चर्चा

Sarath Driving License Camp: सारठ में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप बना हंगामे...

Sarath Driving License Camp: झारखंड सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवाएँ पहुँचाने के लिए आयोजित ब्लॉक-स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप को सारठ...

Koderma Education Crisis: 2 शिक्षक संभाल रहे 8 क्लास, स्कूल की...

Koderma Education Crisis: जिले के डोमचांच ब्लॉक की पुरनाडीह पंचायत में स्थित नवादा गाँव के 'गवर्नमेंट अपग्रेडेड मिडिल स्कूल' में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बुनियादी...

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की रेस रोमांचक, मेसी सबसे...

FIFA World Cup 2026 रांची: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के लिए 48 टीमों के बीच जो संघर्ष शुरू हुआ था वो अब...