मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान स्थिति बिहार सरस मेला-2025 का किया भ्रमण

सरस मेला पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, किसान चाची और जीविका दीदियों के स्टॉल पर पहुँचे
सरस मेला पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, किसान चाची और जीविका दीदियों के स्टॉल पर पहुँचे
Advertisment

सरस मेला पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, किसान चाची और जीविका दीदियों के स्टॉल पर पहुँचे

पटना, 18 दिसम्बर 2025 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में बिहार सरस मेला-2025 का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिहार सरस मेला-2025 का आयोजन 12 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक किया गया है।

Advertisment

83e3196f bc88 4667 bf44 2f8d118f295b 22Scope News

9096aaa6 00c8 4c22 9df9 9bb4d2b6f417 22Scope News

29f0530b 8bd4 49ab af2b 9fcfe2640759 22Scope News

मेले में ग्रामीण हस्त शिल्प,लोककला और देशी व्यंजनोंं की लगी प्रदर्शनी

इस मेले में बिहार के अलावा देश के दूसरे राज्य के लोग भी अपने उत्पादों की बिक्री कर रह हैं। इस मेले में हस्तशिल्प, लोककला और देशी व्यंजनों की प्रदर्शनी की गयी है। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। वहां उपस्थित उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस मेले में जो भी सामान प्रदर्शित किये गये हैं, उन्हें लोग पसंद कर रहे है और अच्छी बिक्री हो रही है। यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है, हम सब खुश हैं।

61e8066a 3687 43f3 98a1 4e729494fc4d 22Scope News

8acb625f 0ae9 4321 8ed9 c17b853e2ff1 22Scope News

24846868 a0c5 49cd a3fe 048e4b2439a9 22Scope News

f8017977 71ab 49f5 812a c1d5b728ac50 22Scope News

bf681587 98cb 4a22 a3db 3d4aecc2ede6 22Scope News

e596b8a6 e911 4705 b015 1760412d4e95 22Scope News

सरस मेला से ग्रामीण उद्यमिता को मिल रहा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरस मेला की अपनी अलग पहचान है। इस मेला में जो भी उत्पाद लगाये गये हैं उसे देखकर अच्छा लग रहा है। ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिये सरकार द्वारा कई कदम उठाये गये हैं। सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका दीदियों को प्रोत्साहित किया गया है। उनके जीविका संवर्द्धन तथा स्वरोजगार के लिये सरकार द्वारा मदद की जा रही है। बहुत खुशी की बात है कि यहां भी उनके उत्पाद के कई स्टॉल लगाये गये हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री हिमांशु शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े :  मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपराध अनुसंधान के साक्ष्य संग्रहण के लिये 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों किया लोकार्पण

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates