Ranchi Land Update:झारखंड में 51,530 म्यूटेशन मामले पेंडिंग

Jharkhand Land Records Update: Ranchi सहित राज्य में जमीन-फ्लैट के 51,530 mutation आवेदन लंबित हैं, ऑनलाइन सिस्टम में तकनीकी समस्या सामने आई है।


Ranchi Land Update रांची: झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन को लेकर बड़ी समस्या सामने आई है। राज्य में रांची सहित विभिन्न जिलों के 268 अंचलों में कुल 51,530 म्यूटेशन आवेदन लंबित हैं। बीते करीब 20 दिनों से जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बाधित है, जिससे आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Ranchi Land Update:

जानकारी के अनुसार, दो-तीन वर्ष पहले जिन जमीनों और फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है, उनके म्यूटेशन के लिए जैसे ही ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है, सिस्टम तकनीकी त्रुटि दिखाकर प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है। इससे रांची, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी समेत कई जिलों में आवेदक अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।


Key Highlights

• Jharkhand में जमीन और फ्लैट के 51,530 mutation मामले लंबित

• Land Mutation के लिए ऑनलाइन आवेदन में तकनीकी बाधा

• झारभूमि डेटा माइग्रेशन के बाद सर्वर स्लो होने से दिक्कत

• रांची जिले में सबसे अधिक 13,487 आवेदन पेंडिंग

• लंबित मामलों के निपटारे के लिए सभी DC को टास्क


Ranchi Land Update:

अंचल कर्मियों के अनुसार, इसी वर्ष सितंबर में झारभूमि के डेटा को एनआईसी से जैपआईटी के झारसेवा सर्वर पर माइग्रेट किया गया था। इसके बाद से सर्वर की गति काफी धीमी हो गई है। पहले जहां एक आवेदन की जांच और प्रक्रिया में लगभग 30 मिनट लगते थे, वहीं अब एक-एक आवेदन में करीब एक घंटा लग रहा है। कई बार फाइलें डाउनलोड ही नहीं हो पा रही हैं, जिससे मामलों के निपटारे पर सीधा असर पड़ा है।

Ranchi Land Update:

झारभूमि सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें सेल डीड नंबर का स्वतः सत्यापन निबंधन पोर्टल से किया जा रहा है। डीड नंबर में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर आवेदन आगे नहीं बढ़ता और स्क्रीन पर “Something Wrong, Go to Home” का मैसेज आ रहा है। इसी कारण बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन अटक जा रहे हैं।

Ranchi Land Update:

आंकड़ों के अनुसार, रांची जिले में सबसे अधिक 13,487 म्यूटेशन आवेदन लंबित हैं। इसके अलावा धनबाद में 5,692, जामताड़ा में 6,274, गोड्डा में 4,108, बोकारो में 3,005 और पलामू में 2,537 आवेदन पेंडिंग हैं। झारभूमि के ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक राज्यभर में कुल 51,530 आवेदन लंबित हैं।

Ranchi Land Update:

सीएससी संचालकों का कहना है कि लगातार एरर आने के कारण वे आवेदकों का फॉर्म जमा नहीं कर पा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन का कोई वैकल्पिक माध्यम नहीं होने से लोग अंचल कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वहां भी स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है।

Ranchi Land Update:

विभाग की ओर से बताया गया है कि निबंधन डेटा से सेल डीड नंबर का मिलान आवश्यक होने के कारण आवेदन अटक रहे हैं। फिलहाल झारसेवा पोर्टल पर सुरक्षा कारणों से सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक ही म्यूटेशन का कार्य किया जा रहा है। लंबित मामलों के निपटारे के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को टास्क दिया गया है और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img