मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपराध अनुसंधान में साक्ष्य संग्रहण के लिये 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों किया लोकार्पण

commercial advertisement
Ad

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपराध अनुसंधान में साक्ष्य संग्रहण के लिये 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों किया लोकार्पण

22 Scope News Desk : बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरों टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराध और अपराधियों के समुल नाश के लिये सम्राट की पुलिस पुरे एक्शन में हैं।
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी ने राज्य के फोरेंसिक सिस्टम को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए साक्ष्य संग्रहण एवं अपराध अनुसंधान में त्वरित सहायता हेतु 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने फॉरेंसिक वाहनों को रवाना करने के पूर्व वाहनों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

Nitish Kumar

Nitish Kumar

विधि व्यवस्था का संधारण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से ही विधि व्यवस्था के संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का राज स्थापित किया गया, इसके लिए कई काम किये गये। अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गयी। आपराधिक मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए 34 नये मोबाईल फोरेंसिक वाहनों का लोकार्पण किया गया है। ये सभी वाहन आधुनिक जांच उपकरणों से युक्त हैं। इन वाहनों की मदद से अपराध के घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल जांच शुरू की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इसके पहले कोई अपराध होने पर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजना पड़ता था। इसमें काफी समय लगता था और विलम्ब होने के कारण पीड़ित परिवारों में असंतोष रहता था। अब मोबाईल टीम घटना स्थल पर ही जांच शुरू कर देगी जिससे काफी सुविधा होगी।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 11.44.33 22Scope News

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री सहित कई अधिकारी उपस्थित थे

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी (गृह विभाग) संजय कुमार सिंह, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, सी०आई०डी० के अपर पुलिस महानिदेशक पारसनाथ, अपर पुलिस महानिदेशक, आधुनिकीकरण सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजिनिंग अजिताभ कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी कार्यक्रम में रहे मौजूद।

ये भी पढ़ेथावे मंदिर में चोरी से मची सनसनी, माता का स्वर्ण मुकुट और आभूषण चोरी

Latest

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...
spot_imgspot_img

Bihar NEET Protest : राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में दिखा बंद का असर, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

पटना : राज्य के विभिन्न जिलों में होते ऊग्र प्रदर्शन के बीच आज यानी 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज, बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...