अररिया : अररिया तीन राज्यों के मुख्यमंत्री की घोषणा ने साबित कर दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जहां एक छोटा कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है। अररिया से बीजेपी के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जात-पात से ऊपर उठकर निर्णय ले रही है। हर वर्ग और समुदाय का ध्यान रख रही है। मैं तीनों राज्यों के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री को ढेरों बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाता हूं कि आपके नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास की नई इबारत लिखेगा।
मंटू भगत की रिपोर्ट


