प्रकाश पर्व पर मुख्य संरक्षक बोले- नीतीश कुमार 2024 में बनेंगे प्रधानमंत्री

राजगीर में निकाली गई भव्य नगर कीर्तन व शोभायात्रा

नालंदा : राजगीर स्थित गुरु नानक देव जी के 554वां प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर

दूसरे दिन भव्य नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकाली गयी. नगर कीर्तन में 15 हजार से

अधिक देश एवं विदेश से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

इसी दौरान गुरुद्वारा के मुख्य संरक्षक त्रिलोकी सिंह ने कहा कि 2024 में नीतीश कुमार जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे.

rajgir1 22Scope News

पूरे राजगीर गुरु नानक जी महाराज के जयकारे से गूंजा

शोभायात्रा में दर्जनों बैंड पार्टी शामिल हुई एवं झाकियां भी निकाली गई. जिसे देखने के लिए पूरे राजगीर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहें. इस अवसर पर पूरे राजगीर गुरु नानक जी महाराज के जयकारे से गूंज उठा. चौक चौराहे को गुरु नानक देव जी के बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है. प्रकाश पर्व के मौके पर सैकड़ो सेवादार लंगर बनाने में लगे हुए हैं. जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर लंगर का प्रसाद छक रहे हैं.

मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती

सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किया गया है. हर चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसे लेकर हेल्पडेस्क काउंटर भी जगह-जगह बनाए गए हैं. पटना से राजगीर आने के लिए मुफ्त बस सेवा तो वहीं राजगीर में मुफ्त ई रिक्शा की सेवा बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा दिया जा रहा है.

मुख्य संरक्षक त्रिलोकी सिंह ने कह दी बड़ी बात

इस मौके पर सेवादार समिति के मुख्य संरक्षक त्रिलोकी सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी के 554वां प्रकाश पर्व के अवसर पर आज दूसरे दिन भव्य नगर कीर्तन में बच्चे-बड़े, बैंड-बाजे, आम जनता, पुलिस प्रशासन के लोग शामिल हुए हैं. यह ऐतिहासिक पल है ऐसे आयोजन से देश में एकजुटता आती है. हम गुरुदेव जी महाराज से यही प्रार्थना करते हैं कि हमारा देश खुशहाल हो आम जनता खुशहाल हो. इसके अलावा त्रिलोकी सिंह ने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे.

रिपोर्ट: रजनीश

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img