मुखिया संघ ने BDO पर लगाया मनमानी करने का आरोप

मुखिया संघ ने BDO पर लगाया मनमानी करने का आरोप

पश्चिम चंपारण : मझौलिया प्रखंड के मुखिया संघ ने पंचायत सहायक, सचिव, तकनीकी सहायक के तबादला में बीडीओ के मनमानी के खिलाफ जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। आवेदन देने वालों में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष हरी लाल यादव, जानकी देवी, अरुणा देवी, चंद्रिका शाह, देवी सहनी, शरदा देवी, नितु देवी, कुंती देवी लाल बादशाह यादव और गिरिजा देवी आदि ने बताया कि सचिव, तकनीकी सहायक और पंचायत सहायक के तबादला में प्रखंड विकास अधिकारी के द्वारा मनमानी बरती गई है। हम लोगों से किसी प्रकार का राय नहीं ली गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन ने बताया कि एक ही पंचायत में तीन सालों से पदस्थापित सचिव, सहायक तकनीकी और पंचायत सहायक की तबादला विभागीय नियमानुसार किया गया है।

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: