चाइनीज लड़की का बिहार के लड़के पर आया दिल, दोनों ने फिर…

खगरियाः बिहार के खगड़िया के एक लड़के पर आया ड्रैगन लड़की का दिल आ गया। फिर क्या था,लड़की भाग कर आ गई चीन से खगड़िया और ले लिये सात फेरे। दोनों ने सात जन्म निभाने की खाई कसमें।

22Scope News

यह सारा मामला खागरिया जिले के शहर के बबुवागंज का बताया जा रहा है जहां राजीव गुप्ता नामक लड़के ने चाइनीज लड़की से शादी कर लिया। इस शादी की चर्चा बड़ी जोरों पर है।

चीन में पढ़ाई करने के दौरान हुआ एक दूसरे से प्यार

बता दें कि खगड़िया जिला में रहने वाला युवक राजीव गुप्ता पिछले 10 सालों से चीन में एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। पढ़ने के दौरान ही उसको वहां की एक चाइनीज लड़की से प्यार हो गया। उसके बाद ही उसने लड़की को अपनी दुल्हन बनाने का फैसला कर लिया।

ये भी पढ़ें- नए संसद भवन की सुरक्षा में चूक पर क्या बोले स्पीकर…

राजीव के घर वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे पर राजीव ने काफी मशक्कत के बाद अपने परिवारवालों को इस शादी के लिए तैयार कर लिया। फिर क्या था पूरे खगड़िया जिले के साथ-साथ पूरे बिहार में यह शादी सुर्खियों में बना हुआ है। पूरे क्षेत्र में इस शादी की चर्चा जोरों पर है।

 

Share with family and friends: