नालंदा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान आज नालंदा जिले के कोसुक गांव पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा चौहरमल मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना समझते हुए कहा कि विशेष राज्य की दर्जा मिलना चाहिए। क्योंकि बिहार में विकास के लिए कोई नीति नहीं है। बिना केंद्र के सहायता का विकास बिहार में संभव नही है।
उन्होंने कहा कि 2017 से 2022 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य की दर्जा दिलाने के लिए एक भी मांग नहीं किया हैं। लेकिन जैसे ही राजद के साथ गठबंधन किया तो बिहार को विशेष राज्य की मांग करने लगा। उन्होंने कहा कि जब केंद्र और बिहार में एनडीए की सरकार थी तो उसे समय नीतीश कुमार क्यों नहीं बिहार में विशेष राज्य की दर्ज की मांग किया है। क्या उनके मुंह में ताला लगा हुआ था।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







