मतगणना से पहले अपने उम्मीदवारों के साथ पूजा करते चिराग

पटना : लोकसभा चुनाव का वोटिंग खत्म हो चुका है जबकि मतगणना चार जून को होना है। मतगणना से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाजीपुर से एनडीए के प्रत्याशी चिराग पासवान आज अपने चारों कैंडिडेट के साथ पटना के खगौल स्थित मंदिर में रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा के दौरान सभी चारों उम्मीदवार मौजदू रहे

इस पूजा के दौरान उनके साथ पार्टी के पांचों प्रत्याशी वीणा देवी, शांभवी चौधरी, राजेश वर्मा और अरुण कुमार भारती मौजूद रहे। बता दें कि चुनाव खत्म होने के बाद चिराग पासवान मंदिर-मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। चुनाव खत्म होने के बाद वह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और फिर अयोध्या में पूरे परिवार के साथ रामलला का दर्शन किया।

यह भी पढ़े : चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे चिराग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img