केजरीवाल पर भड़के चिराग, पूछा- बिहारियों से नफरत क्यों

पटना : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के नए महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बिहारियों को फर्जी वोटर कहने के बाद से ही राजनीति में बहस का दौर शुरू हो गया है। केजरीवाल के बयान पर लोजपा (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भड़क गए। उन्होंने पहले तो सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिए केजरीवाल पर निशाना साधा। उसके बाद उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर दी।

बिहारियों से इतनी नफरत क्यों?

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर चिराग पासवान ने एक पोस्ट में लिखा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बिहारियों को फर्जी वोटर कहा है। पूर्व सीएम केजरीवाल का ये बयान बेहद निंदनीय है, जो कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। मैं पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल को बिहारियों से इतनी नफरत क्यों?

बड़े अच्छे माहौल में नए राज्यपाल से हुई बात – चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि बड़े अच्छे माहौल में बिहार के महामहिम राज्यपाल से हमारी बात हुई। इस चुनावी साल में देश के सबसे अनुभवी व्यक्ति को बिहार की कमान सौंप गई है। मैं और मेरी पार्टी की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल थे। हम लोगों ने महामहिम से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। यह विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार चुनावी साल में प्रवेश कर रहा है और ऐसे में उनका मार्गदर्शन हम सबके लिए अति महत्वपूर्ण है।

यह भी देखें :

साथ ही में नववर्ष की शुरुआत भी थी। यह नववर्ष की भी शुभकामनाएं महामहिम को पार्टी के तमाम नेताओं के द्वारा दी गई। इसी के साथ कहीं ऐसे बिहार से जुड़े हुए विषय हैं जिसकी जानकारी महामहिम के संज्ञान में हम लोगों ने देने का काम किया। कुल मिलाकर यह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं की महामहिम के साथ यह पहली मुलाकात थी। महामहिम राज्यपाल के संबंध मेरे और मेरे परिवार के साथ पर्सनली तौर पर भी बड़े अच्छे रहे हैं। मेरे पिता और महामहिम राज्यपाल ने दो भाइयों की तरह मिलकर कार्य करने का काम किया। एक ही कैबिनेट का दोनों हिस्सा रहे। राजनीति में कई उतार-चढ़ाव दोनों ने साथ मिलकर देखा।

ED और IT सभी अच्छे तरीके से करती है काम

वहीं राजद विधायक आलोक मेहता के 17 ठिकानों पर एक साथ ईडी की रेड पड़ने के मामले में चिराग पासवान ने कहा कि मैंने कई बार इस बात को कहा है कि जितनी भी जांच एजेंसियां चाहे वह ईडी और आईटी हो सभी स्वतंत्र तरीके काम करते हैं। यदि आपने कोई गलत काम नहीं किया है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। यदि आपने कुछ गलत नहीं किया है तो आपके साथ कुछ गलत नहीं होगा। यदि उनके पास जो जानकारियां मिलती हैं इसमें यदि कुछ गलत या अनुचित पाया जाता है तो फिर यह स्वतंत्र एजेंसियां आपको छोड़ेंगे नहीं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों की इस बात पर जोड़ है कि जीरो करप्शन टॉलरेंस नीति हमेशा अपनाई जाए। मेरे प्रधानमंत्री लगातार आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे में यदि कोई गलत कार्य करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े : गिरिराज सिंह का अरविंद केजरीवाल पर तीखा तंज, कहा- नमक हराम और फर्जी

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img