गिरिराज का केजरीवाल पर तीखा तंज, कहा- नमक हराम और फर्जी

बेगूसराय : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के द्वारा बिहार एवं यूपी वाले लोगों के बारे में विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनपर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि जो खुद भ्रष्ट मुख्यमंत्री हो वह बिहार और यूपी के लोगों के संबंध में अपशब्द बोल रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और अन्ना हजारे को धोखा दिया है। वह बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के ऊपर कटाक्ष कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार और यूपी वाले लोगों को बदौलत वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन आज उन लोगों के ऊपर गाली देने का काम कर रहे हैं। दरअसल, केजरीवाल ने कहा था कि बिहार एवं यूपी के लोग सिर्फ इलाज कराने के बहाने और पांच लाख रुपए का गोलमाल करने के लिए दिल्ली आते हैं। इसी बात के जवाब में गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो अन्ना हजारे का नहीं हुआ वो जनता का क्या होगा। वह बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहा है। केजरीवाल बेशर्म व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा था कि यदि यमुना को साफ नहीं करवाया तो वोट नहीं मांगूंगा। वह फिर से चुनाव में आए और दिल्ली के लोगों ने उन पर विश्वास भी जताया। वह सिर्फ लोगों को छलने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : लालू के Offer पर नीतीश ने दिया है करारा जवाब, गिरिराज सिंह ने कहा ‘लालू ने स्वीकार कर ली है हार’

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...