INDIA गठबंधन पर चिराग का तंज, कहा ‘इनके अपने ही लड़ रहे हैं विरोध में चुनाव’

पटना: तेजस्वी यादव के द्वारा पूर्णिया की सभा में यह कहा जाना की इंडिया गठबंधन को वोट दें या फिर एनडीए को की बात पर चिराग पासवान ने कहा कि हम लोग शुरू से ही कह रहे हैं कि इनलोगों के गठबंधन में कोई सहजता नहीं है। प्रथम चरण बीत जाता है और इनके सहयोगी दल प्रचार में नहीं आते। यह प्रचार में किसी सीट पर जाते हैं तो इन्हीं के सहयोगी दल के साथी बागी उम्मीदवार के तौर पर निर्दलीय उम्मीदवार लड़ रहे होते हैं। ऐसे में कांग्रेस और गठबंधन दलों के बीच में कोई मिल-जुल कर कार्य करने की रणनीति नही है।

पहले चरण के चारों सीटों पर चुनाव हो जाता है और कांग्रेस वालो का कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं जाता है। पूर्णिया में कांग्रेस में नए-नए शामिल हुए पप्पू यादव जी के खिलाफ बोलते हैं पप्पू यादव जी इन लोग के खिलाफ बोलते हैं। उनके राष्ट्रीय नेता को देखिए राहुल गांधी जी कहां से चुनाव लड़ रहे हैं वायनाड से। वहां इन्हीं के सहयोगी दल से एक नेत्री इन्हीं के सामने चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के सामने ही इन्ही के घटक दल वाम दल के द्वारा प्रत्याशी दिया गया। कांग्रेस का गठबंधन दिल्ली में आम आदमी से है, पंजाब में नहीं है।

बिहार में दोनों गठबंधन में है, राजद और कांग्रेस और यहां पर पहले चरण में कांग्रेस का कोई नेता उनके लिए प्रचार करने नहीं आया। पूर्णिया में निर्दलीय खड़े हो जाते हैं यह गठबंधन कि स्वास्थ्य के लिए बनाया गया है। इस पर जनता कभी विश्वास नहीं करेगी जो लोग उनके साथ पहले थे, मांझी जी भी हमारे साथ हैं और उपेंद्र कुशवाहा भी मेरे साथ आ गए, सभी को मालूम चल गया कि यह धोखेबाज लोग हैं।

इस बार 4 के 4 और 40 की 40 सीट एनडीए गठबंधन के खाते में जाएगी। वहीं भाजपा के द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद कहां की जनता के सामने सभी बातें होनी चाहिए इनकी पोल जनता के सामने खुलनी चाहिए।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पटना CITY में अपराधियों ने दो को मारी गोली, एक की मौत दूसरा घायल

INDIA INDIA INDIA INDIA INDIA

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...