चिराग का नीतीश पर हमला, कहा- बिहार नहीं संभाल रहा वह संगठन क्या संभालेंगे

पटना : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला किया है। नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के संयोजक बनाए जाने के सवाल पर कटाक्ष करते हुए करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा है कि जिसे बिहार नहीं संभाल रहा वह संगठन क्या संभालेंगे। यही कारण है कि गठबंधन के दूसरे नेता भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी देने से कतरा रहे हैं।

चिराग ने दावा किया है कि जल्दी जदयू में बड़ी टूट होगी। आने वाले दिनों में यह दिखाई देने लगेगा। वहीं पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हुए हमले की निंदा करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के संरक्षण में सुनियोजित तरीके से ईडी के अधिकारियों पर हमला किया गया है जो सरासर गलत है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...