चिराग का नीतीश-ललन पर निशाना, कहा- जो दूसरे का घर तोड़ेंगे आज खुद हुए शिकार

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो कभी दूसरे के घर को तोड़ने और अध्यक्ष पद से हटाने के लिए साजिश किए आज वो स्वयं साजिश के शिकार हो गए। ललन सिंह कहावत है ना की कर्म लौट कर आता है। आज कुछ वैसा ही आपके साथ भी हो रहा है। मैं आपकी व्यथा को समझ सकता हूं।

चिराग ने आगे कहा कि आप भी आज नीतीश कुमार के महत्वकांक्षा का शिकार हो गए। इससे पहले भी जदयू के कई राष्ट्रीय अध्यक्षों को नीतीश कुमार ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। उनको अपने नेताओं के बढ़ते कद से ही सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जनता दल यूनाइटेड में गुटबाजी अब इस कदर बढ़ गई है कि यह मतभेद और अंतरकलह पार्टी का अस्तित्व खत्म करके ही मानेगी। आने वाले चुनाव में जदयू का कोई नाम लेने वाला भी नहीं रह जाएगा।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: