यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अजीत कुमार का व्हाट्सएप हैक,फर्जी मैसेज भेज कर मांगी जा रहें है आर्थिक मदद

रांची: रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर भेजे गए फर्जी मैसेज के मामले का खुलासा हुआ है। इस मैसेज में आर्थिक मदद की अपील की गई थी, जो विश्वविद्यालय के अधिकारियों और अन्य लोगों को भेजा गया।

सूत्रों के अनुसार, कुलपति के नाम पर भेजे गए इस फर्जी मैसेज ने एक यूनिवर्सिटी अधिकारी को भ्रमित कर दिया, जिसने मदद के लिए पहल भी की थी। लेकिन बाद में अधिकारी ने संज्ञान लिया और मैसेज की सत्यता की पुष्टि की। जब इस मैसेज की जांच की गई तो यह पाया गया कि यह फर्जी था।

रांची यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश कुमार साहू ने व्हाट्सएप ग्रुप पर एक सर्कुलर जारी कर सभी को सूचित किया कि कुलपति के नंबर से भेजा गया मैसेज फर्जी है और इस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

डॉ. अजीत कुमार का व्हाट्सएप हैक :

कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनके नंबर से इस तरह के फर्जी मैसेज भेजे गए हैं; पूर्व प्रभारी कुलपति के कार्यकाल के दौरान भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी मैसेजों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Also Read : पार्टी में दोस्त से अनबन के चलते दारोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या!

https://youtube.com/22scope

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...