Baghmara-शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुवा में कुडमाली भाषा विभाग के द्वारा चोइख पुरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कुड़माली भाषा विभाग की 38 छात्राओं ने भाग लिया. छात्राओं ने अलग-अलग चोइख पुरकर अपनी अपनी प्रतिभा को दिखलाया.
यहां बता दें कि चोइख पूरा प्रतियोगिता कुरमाली भाषा का प्रोजेक्ट वर्क का एक हिस्सा था. इसके आधार पर बच्चों को अंक प्रदान किए जाएंगे. इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि चोइख पूरना हमारी संस्कृति है.
चोइख पुरा हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा
कॉलजे प्राचार्य डॉ ममता महतो ने बताया कि
हमारी संस्कृति में हर काम की शुरुआत चोइख पुरकर किया जाता है.
चाहे पूजन हो,करम हो, शादी ब्याह हो अथवा दिवाली- सोहराय,
यह हमारी धरोहर है, हमारी संस्कृति है.
आज इसके महत्व को समझना बेहद जरूरी है,
जिससे की हमारी पहचान, हमारी रिवाज, झारखंड की लोक संस्कृति अगली पीढ़ी तक हस्तांरित हो सके.
डॉ ममता महतो ने कहा की हमारे लिए यह हमारे लिए बेहद आवश्यक है
कि हम बच्चों के अंदर झारखंडी संस्कृति के महत्व को समझा सकें.
इस मौके पर छात्र छात्राओं ने झूमर नित्य के
साथ पारंपरिक लोकगीत पर नृत्य का आयोजन किया.
प्रथम स्थान संजना कुमारी, द्वितीय स्थान में अंकिता कुमारी
एवं तृतीया स्थान में सुधा कुमारी रही.
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो ने मोमेंटो, पीला अंग वस्त्र एवं सर्टिफिकेट दिया.
साथ ही सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक दिया गया.
मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
Highlights







