चुटिया पुलिस ने बिहार से भगाई गई नाबालिग को किया बरामद, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

162
चुटिया पुलिस ने बिहार से भगाई गई नाबालिग को किया बरामद, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
चुटिया पुलिस ने बिहार से भगाई गई नाबालिग को किया बरामद, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
Advertisment

रांची :  चुटिया थाना पुलिस ने बिहार से भगाई गई एक नाबालिग लड़की को चुटिया इलाके से बरामद किया है। पुलिस ने उसे भगाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसे नाबालिग का प्रेमी बताया जा रहा है। गिरफ्तार प्रेमी और नाबालिग को चुटिया थाना पुलिस ने बिहार की खगड़िया पुलिस टीम को सौंप दिया। गुरुवार को बिहार पुलिस दोनों को लेकर रवाना हो गई।

Advertisment

घटना को लेकर खगड़िया जिले के अलौली बहादुरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया कि डीह मछड़ा गांव के युवक अनिरुद्ध कुमार ने उनके घर में घुसकर उनकी बेटी की शादी के लिए रखे गए चार लाख के गहने और 2.5 लाख रुपये नकद चुराए। इसके बाद, जब महिला और उनके पति आरोपी के घर पहुंचे तो युवक के परिजनों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया और उन्हें भगा दिया। घर लौटने पर उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को भी स्कूल से लौटते समय उसी युवक ने अगवा कर लिया था।

घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है, जिसके बाद आरोपी बिहार से भागकर रांची पहुंचा था। बुधवार रात खगड़िया एसपी ने रांची एसएसपी को फोन कर इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद चुटिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement