Advertisment

जैक बोर्ड परीक्षा केंद्र में पार्टी का आयोजन, डीईओ ने प्रिंसिपल को लगाई फटकार

रांची :जैक की मैट्रिक और इंटर परीक्षा 11 फरवरी से आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में अपर बाजार स्थित शिवनारायण बालिका प्लस टू हाईस्कूल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गुरुवार को यहां सिर्फ सेकेंड शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा थी, जिस कारण स्कूल परिसर में धारा 144 लागू थी।

हालांकि, परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले दोपहर 1:30 बजे स्कूल में एक पार्टी आयोजित की गई, जो करीब दो घंटे तक चली। इस आयोजन में 60 से अधिक शिक्षक और स्टाफ शामिल हुए, जिसमें अन्य स्कूलों के शिक्षक व सेंटर सुपरिंटेंडेंट भी मौजूद थे। सूचना मिलने पर रांची डीईओ विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और प्रिंसिपल वर्षा कुमारी समेत आयोजनकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पूछा कि जब परीक्षा केंद्र पर धारा 144 लागू थी, तो फिर किसकी अनुमति से यह दावत आयोजित की गई? प्रिंसिपल को शोकॉज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

स्कूल के लैब असिस्टेंट शशि शंकर सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसी उपलक्ष्य में गुरुवार को उनके लिए पार्टी रखी गई थी। इसमें शामिल होने वाले अधिकतर शिक्षक परीक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

डीईओ को सफाई देते हुए प्रिंसिपल वर्षा कुमारी ने कहा कि गुरुवार को मैट्रिक की परीक्षा नहीं थी और पार्टी दोपहर 1 बजे तक समाप्त हो जानी थी, लेकिन इसमें देर हो गई। उन्होंने परीक्षा के दिन स्कूल में पार्टी आयोजित करने को गलती मानते हुए खेद भी जताया।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...