नगर परिषद के सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ घुस लेते गिरफ्तार

435
Advertisment

कोडरमा: कोडरमा के झुमरी तिलैया नगर परिषद के सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ घुस लेते गिरफ्तार किया है। सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय शहर में विज्ञापन लगाने वाली एजेंसी के संवेदक से टेंडर होने के बाद पेपर साइन करने की एवज में 50 हजार रुपए घूस की मांग की थी।

Advertisment

इस मामले को लेकर विज्ञापन लगाने वाली एजेंसी गायत्री इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पप्पू कुमार सिंह ने इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद मामले की जांच की गई और घुस मांगे जाने की पुष्टि होने पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए घूस लेते सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय को रंगे हाथ पकड़ा।

पकड़े जाने के बाद प्रशांत भारतीय के ड्रावर से 25 हजार रुपये भी बरामद कर दिए गए। हालांकि पकड़े जाने के बाद सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय एसीबी की अधिकारियों से उलझ पड़ा और भागने के प्रयास में एसीबी की टीम के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया। हालांकि बाद में एसीबी की टीम सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय को गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई है।

Advertisement