Civil Service Scam: ED ने जांच की रफ्तार बढ़ाई, 60 आरोपियों के बैंक खातों की होगी गहन पड़ताल

जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले में ईडी ने जांच तेज की। 60 आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर अवैध लेनदेन का पता लगाया जाएगा।


Civil Service Scam:रांची झारखंड लोक सेवा आयोग की द्वितीय सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े नियुक्ति घोटाले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। प्रवर्तन निदेशालय प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने पिछले सप्ताह सीबीआई की एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर 60 आरोपियों के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज की थी। अब ईडी घोटाले के समय के सभी आरोपियों के बैंक खातों की विस्तृत जांच करेगी।

Civil Service Scam:घोटाले के समय के बैंक लेनदेन पर फोकस

ईडी यह पता लगाएगी कि जिस समय जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा परीक्षा घोटाला उजागर हुआ था, उस दौरान किन आरोपियों के खातों में बड़ी रकम जमा हुई। जांच एजेंसी यह भी खंगालेगी कि यह पैसा कहां से आया और उसका उद्देश्य क्या था। बैंक डिटेल्स सामने आने के बाद आरोपियों को समन भेजकर पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि बैंकिंग लेनदेन से घोटाले की आर्थिक कड़ियां स्पष्ट हो सकती हैं।


Key Highlights

जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा घोटाले में ईडी की जांच तेज

60 आरोपियों के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज

घोटाले के समय के बैंक खातों की होगी गहन जांच

जेपीएससी के तत्कालीन अधिकारी और परीक्षक रडार पर

बैंक डिटेल्स के बाद आरोपियों से पूछताछ की तैयारी


Civil Service Scam:तत्कालीन जेपीएससी अधिकारियों पर जांच का शिकंजा

ईडी की शुरुआती जांच में झारखंड लोक सेवा आयोग के उन तत्कालीन अधिकारियों पर विशेष फोकस है, जिन पर अंकों में हेराफेरी, रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने, नियमों के उल्लंघन और कॉपियों की जांच के लिए पसंदीदा परीक्षकों के चयन का आरोप है। इनमें तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, तत्कालीन सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, शांति देवी, राधा गोविंद, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी और असिस्टेंट को ऑर्डिनेटर इवैल्युएशन के नाम शामिल हैं।

Civil Service Scam:आरोपी परीक्षकों और इंटरव्यू एक्सपर्ट की सूची तैयार

ईडी ने उन परीक्षकों और इंटरव्यू एक्सपर्ट की भी सूची तैयार कर ली है, जिन पर अभ्यर्थियों को गलत तरीके से अंक देने का आरोप है। सूची में प्रोफेसर नंदलाल, डॉ. मुनींद्र कुमार तिवारी, डॉ. शिव बहादुर सिंह, डॉ. बंशीधर पांडेय, दिवाकर लाल श्रीवास्तव, डॉ. सियाराम सिंह यादव, रघुवीर सिंह तोमर, प्रो. ओंकारनाथ सिंह, प्रदीप कुमार पांडेय, डॉ. मधुसूदन मिश्र, डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला, डॉ. सभाजीत सिंह यादव, प्रो. अमरनाथ सिंह, डॉ. शशि देवी सिंह, डॉ. दीनानाथ सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, महेंद्र मोहन वर्मा, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. रवि प्रकाश पांडेय, तुलसी नारायण मुंडा के साथ इंटरव्यू बोर्ड पैनल एक्सपर्ट अलबर्ट टोप्पो और सोहन राम शामिल हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img