भागलपुरः महात्मा गांधी के 151वीं जयंती पर नगर परिषद द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई. कार्यक्रम का शुभारंभ सभापति नीलम देवी, उपसभापति उषा देवी, वार्ड पार्षद नाजमा खातुन,वार्ड पार्षद राहुल यादव सहित कई वार्ड पार्षद ने किया.
नगर सरकार, भवन प्रागंण से निकल जागरुकता रैली ने पूरे शहर का भ्रमण किया. जागरुकता रैली में स्वच्छता से संबंधित नारा लगाया गया और लोगों से सुखा कचरा ब्लू बाल्टी में और गीला कचरा हरा बाल्टी मे रखने की सलाह दी गई.
रिपोर्टः श्याम


















