जान देने के लिए बीएसएनल के टॉवर पर चढ़ा और लगा दी छलांग

520
22Scope News -बिहार न्यूज झारखंड न्यूज
Bihar Jharkhand News 22Scope
Advertisment

गिरिडीहः  हिरोडीह  थाना क्षेत्र के हिरोडीह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह यहां एक अधेड़ उम्र का शख्स बीएसएनल के टॉवर पर चढ़ गया। जबतक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तबतक उसने टॉवर से छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान में जुट गई है। घटना के बाद सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पायेगा।

Advertisment

रिपोर्टः आशुतोष

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates