तेज प्रताप के बयानों से पार्टी दो फाड़, उहापोह में नेता-कार्यकर्ता

रांचीः राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की मौजूदगी के बावजूद आरजेडी में घमासान है। तेज प्रताप यादव के बयान से पार्टी सकते है। पार्टी दो खेमों में बंटती नजर आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि झारखंड राजद के नेता किसके साथ खड़े हैं। पार्टी नेता भी अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं।

झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह कहते हैं कि पार्टी के नेता-कार्यकर्ता किसी खेमे के साथ नहीं, बल्कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ खड़े हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश यादव कहते हैं कि आरजेडी में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। परिवार के विवाद को पार्टी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। लालू प्रसाद की मौजूदगी में पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक चल रहा है। पार्टी के नेता-कार्यकर्ता किसी गुट के साथ नहीं, बल्कि लालू के साथ खड़े हैं।

जबकि तेज प्रताप के बयानों के बाद जारी उठापटक के बीच झारखंड राजद के नेता कोई भी बयान देने से बच रहे हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से लेकर अन्य प्रकोष्ठ के नेता भी मीडिया में बयानबाजी से बच रहे है। हालांकि झारखंड के नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

रिपोर्टः शहनवाज

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...