गया और बोधगया में ‘हर घर गंगाजल’ का लोकार्पण, सीएम ने किया ये एलान

सीएम नीतीश ने फाल्गु को माता सीता से मिले श्राप से दिलाई मुक्ति- तेजस्वी

गया : हर घर गंगाजल- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को

महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र सभागार में गया और बोधगया शहर वासियों के लिए

हर घर गंगाजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया.

समारोह को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने गया और बोधगया के

निरंतर विकास के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी.

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने फाल्गु को माता सीता से मिले श्राप से मुक्ति दिला दी.

gaya cm nitish 22Scope News

गया-बोधगया को और विकसित करने का भरोसा

नीतीश ने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान के तहत हर घर गंगा जल की आपूर्ति योजना सफल हुई है. नीतीश ने गया-बोधगया को और विकसित करने का भरोसा दिया. कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराकर दो-तीन दिन रुकने के लिए आकर्षित किया जाएगा. स्थानीय लोगों को इस पहल से रोजगार भी मिलेगा. मोकामा के हाथीदह से 151 किमी दूर गंगा जल पहुंचाने के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुए नीतीश ने रबड़ डैम का भी जिक्र किया.

gaya cm nitish1 22Scope News
बोधगया में पाइप लाइन से पहुंचे गंगा जल को ग्रहण करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

हर घर गंगाजल: पहले फल्गु नदी में नहीं रहता था पानी

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज फल्गु नदी में गंगा जल पहुंच गया है. साथ ही गया, बोध गया में घर-घर गंगा जल पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि पहले फल्गु नदी में पानी ही नहीं रहता था. कहा जाता है कि मां सीता के श्राप की वजह से फल्गु नदी हमेशा सूखी रहती थी, लेकिन नीतीश कुमार ने फल्गु नदी को श्राप से मुक्ति दिला दी. यानी सीता जी ने फल्गु नदी को श्राप दिया, अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने फल्गु नदी की मुक्ति दिला दी है.

gaya cm nitish123 22Scope News

मैथिली ठाकुर ने गीत गाकर किया स्वागत

इससे पहले मैथिली ठाकुर ने कार्यक्रम में गीत गाकर सीएम नीतीश कुमार व अन्य का स्वागत किया. उन्होंने नया बिहार बनाना है… बाढ़…भगीरथ.. नीतीश… गंगा को दक्षिण में पहुंचा.. गंगा जल आपूर्ति योजना ने जल संकट से वारा है गीत गया. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया और बोधगया शहर में हर घर गंगा जल आपूर्ति योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व इंजीनियरों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया.

हर घर गंगाजल: 2019 में परिकल्पना को मिली थी मंजूरी

इस अनूठी परिकल्पना को वर्ष 2019 में गया शहर में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में मंजूरी दी गई थी. जल संसाधन विभाग ने तय लक्ष्य तीन वर्षों में योजना को पूरा कर रिकार्ड कायम किया है. योजना के तहत गया शहर के 53 वार्डों के करीब 75000 घरों और बोधगया शहर के 19 वार्डों के करीब 6000 घरों में शुद्ध पेयजल के रूप में गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी. योजना के तहत प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर पानी उपलब्ध होगा. लोकार्पण समारोह को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जल संसाधन मंत्री संजय झा, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग इसराइल मंसूरी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने संबोधित किया.

Saffrn

Trending News

श्रेयसी सिंह ने कहा- आज खेल प्रतियोगिता में बिहार के एक...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) में आज बिहार कैबिनेट के मंत्री श्रेयसी सिंह पहुंची। उन्होंने एनएमसीएच अस्पताल में...

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनने पर बथुआरा पंचायत में जश्न, मुखिया...

सीतामढ़ी : शिक्षा जब संकल्प बनती है तो सदियों पुरानी कुरीतियां और पिछड़ापन घुटने टेक देते हैं। इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है सीतामढ़ी...

पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था को चोरों ने पूरी तरह किया ध्वस्त, एक...

मोकामा : मोकामा नगर में पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था को चोरों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। पिछले एक माह में ही चोरी की...

Amba Prasad ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर राज्यपाल से की मुलाकात,...

Ranchi: हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ में विगत दिनों पूर्व हुई विभत्स घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद हजारीबाग जिला एवं पुलिस प्रशासन...

खैनी दुकान पर छापेमारी, 62 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img