CM ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें

पटना: CM नीतीश कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में सफल होनेवाले सभी परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में कुल 15 लाख 58 हजार 77 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें आज घोषित परीक्षा परिणाम में 12 लाख 79 हजार 294 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये हैं। दो छात्रा और एक छात्र संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं।

CM ने छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि इसके लिये छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं। मैं सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें – लालू यादव से भी अच्छे संबंध लेकिन समर्थन NDA को, पटना में रामदास अठावले ने कहा…

CM ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं शिक्षा विभाग को भी काफी कम समय में परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड के इतिहास में फास्टेस्ट रिजल्ट के प्रकाशन से छात्र-छात्राओं को आगे की कक्षा में नामांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, इससे उनका हौसला बढ़ेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  PUSU Election- पटना साइंस कॉलेज परिसर में भिड़ा छात्रों का दो गुट

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

अमित शाह के बिहार दौरा से RLJP को नहीं पड़ेगा फर्क, पशुपति पारस ने कहा….

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img