CM ने सीवान को दी 109 करोड़ रूपये के योजनाओं की सौगात, पूर्व राष्ट्रपति के जन्मस्थान को लेकर…

CM ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में सीवान जिले को करीब 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की दी सौगात, 127 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

सीवान: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में सीवान जिला को लगभग 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 127 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 83 करोड़ 47 लाख 37 हजार रुपये की लागत से 122 योजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 25 करोड़ 38 लाख 27 हजार रुपये की लागत से 5 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के क्रम में पचरुखी प्रखंड के ग्राम नारायणपुर में प्रस्तावित सीवान-बाईपास का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मैप के माध्यम से प्रस्तावित सीवान-बाईपास के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तावित पथ मोहम्मदपुर मोड़ (एनएच-531) से छपिया-टेढ़िघाट-गोपालपुर (एनएच-227ए) में आरोबी सहित चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जाना है। इस प्रस्तावित पथ की कुल लंबाई 13.80 किलोमीटर है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रस्तावित पथ का कार्य यथाशीघ्र शुरू कराएं। इसके बन जाने से आवागमन सुगम होगा। लोगों की जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने सीवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड स्थित मचकना पंचायत के ग्राम करहनु में जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत सौंदर्गीकृत कराए गए तालाब का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब में मछली का जीरा छोड़ा। तालाब निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तालाब के चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराएं। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। तालाब के चारों तरफ यहां अच्छे ढंग से वृक्षारोपण कराया गया है। यह अच्छी बात है। हमलोग वर्ष 2019 से जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कर सभी सार्वजनिक तालाब, पोखर, कुओं आदि के सौंदर्गीकरण एवं जीर्णोद्धार का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने करहनु गांव के वार्ड संख्या-2 में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के पठन-पाठन के विषय में जानकारी ली। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहनु, हुसैनगंज का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर ओपीडी कक्ष, टेली मेडिसिन आदि का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 से हम लोग सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा वितरण करा रहे हैं। वर्ष 2005 के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया गया है ताकि लोगों को इलाज में असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से सीवान जिले के कई विकास योजनाओं से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहनु के प्रांगण में 8.74 लाख रुपये की लागत से मनरेगा अंतर्गत निर्मित सार्वजनिक खेल मैदान का मुख्यमंत्री ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने लोक सेवा केंद्र एवं पंचायत सरकार भवन मचकना का निरीक्षण कर सरपंच न्यायालय, पुस्तकालय आदि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने करहनु बाजार के प्रांगण में 7.18 लाख रुपये की लागत से निर्मित मनरेगा हाट का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बासगीत पर्चा, सतत् जीविकोपार्जन योजना एवं परियोजना निधि अंतर्गत जीविका दीदियों को 51 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत ई-रिक्शा की चाबी, 19 जीविका दीदियों को 42 लाख 6 हजार 736 रुपये प्रोत्साहन राशि का सांकेतिक चेक, 29 हजार 663 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 3,51,506 जीविका दीदियों को बैंक लिकेंज द्वारा 101 करोड़ रूपये का सांकेतिक चेक, जीविका भवन की चाबी, मुख्यमंत्री चौर विकास योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की चाबी, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना के तहत बैटरी चलित वाहन की चाबी, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड लाभुकों को प्रदान किया।

प्रगति यात्रा के क्रम में आयोजित जीविका दीदियों के संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री से अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह से हमारी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर हम लोग कई प्रकार के काम कर रहे हैं। इससे हमें अच्छी आमदनी हो रही है। इससे समाज में महिलाओं की काफी इज्जत बढ़ी है। कारोबार करने के लिए हमें बैंक लोन के अलावा परियोजना से भी आर्थिक मदद मिलती है। जीविका ने हमारा जीवन बदल दिया है। हम सभी महिलाएं आपके प्रति आभार प्रकट करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम सांसद और केंद्र में मंत्री थे तो अनेक जगहों पर जाकर स्वयं सहायता समूह का काम देखते थे। वर्ष 2005 में जब हमारी सरकार बनी तो वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढाना शुरू किया। अब स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गई है, जिनसे 1 करोड़ 31 लाख महिलाएं जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को जीविका नाम हमने ही दिया। इससे प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने आजीविका नाम से योजना शुरू की। हम जहां भी जाते हैं जीविका दीदियों से बात करते हैं और उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं। पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं। अब वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर काफी अच्छा काम कर रही हैं। जिससे उन्हें आमदनी भी हो रही है। वे अच्छे ढंग से लोगों से बात भी करने लगी हैं।

मुख्यमंत्री ने सीवान जिला अंतर्गत जीरादेई प्रखंड के भैसाखाल में 520 आसन वाले नवनिर्मित राजकीय अतिपिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय के शैक्षणिक सह प्रशासनिक भवन का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस आवासीय विद्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित पथ सीवान आंदर पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस पथ की कुल लंबाई 16.250 किलोमीटर है। मैप के माध्यम से अधिकारियों ने इस पथ के विषय में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सारण एवं सीवान जिला अंतर्गत छपरा (एनएच-31, बलिया मोड़) मांझी-दरौली-गुठनी (एनएच-227ए) पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस पथ की कुल लंबाई 72.183 किलोमीटर है, जिसकी कुल लागत 701 करोड़ 25 लाख 89 हजार रुपये है।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सह सीवान जिले की प्रभारी मंत्री रेणु देवी, सांसद विजया लक्ष्मी देवी, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सारण प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा दीपक वर्णवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक सारण प्रक्षेत्र नीलेश कुमार, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Supreme Court नहीं करेगा बीपीएससी मामले में सुनवाई, याचिका को रद्द करते हुए कहा….

CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM

CM

Saffrn

Trending News

West Bengal Election 2026: पहले चरण की 152 सीटों पर कांटे...

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान। 2021 में TMC को 93 और BJP को...

Jio Allianz Insurance Deal: सामान्य और Health Insurance में बड़ा JV,...

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और एलियांज ने 50:50 संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किए। यह JV सामान्य और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में व्यापक बीमा समाधान उपलब्ध...

Jharkhand Health Scheme: राज्यकर्मियों के Health Insurance में बड़ी राहत, इलाज...

 झारखंड सरकार ने राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब इलाज की अधिकतम सीमा खत्म कर दी गई है, जिससे गंभीर...

Jharkhand News: सूचना आयुक्त नियुक्ति की फाइल राज्यपाल ने दूसरी बार...

 झारखंड में सूचना आयुक्त नियुक्ति की फाइल राज्यपाल संतोष गंगवार ने दूसरी बार सरकार को लौटा दी। मुकदमा दर्ज नामों पर आपत्ति जताते हुए...

Ranchi Crime News: मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी...

रांची के हरिहर सिंह रोड पर मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन और पेंडेंट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img