रांचीः आज मुख्यमंत्री की ईडी से पूछताछ के पहले भाजपा ने सीएम हेमंत सोरेन पर डरे होने का आरोप लगाया। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ईडी से पूछताछ के पहले अपने गठबंधन के दलों की बैठक बुलाकर अपने भीतर के डर को प्रकट कर दिया है।
4 वर्षों में ₹70000 करोड़ घोटाले का आरोप
प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके सरकार पर ₹70000 करोड़ के घपले और घोटाले का पिछले 4 वर्षों में आरोप लगा है।
ये भी पढ़ें- सत्ता दल के मंत्रियों और विधायको का सीएम आवास आने का सिलसिला शुरु
प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री से ईडी की आज की पूछताछ संभवत मुख्यमंत्री के राजनीतिक जीवन के अंतिम अध्याय की शुरुआत होगी।







