Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच, RBSS कार्यालय पहुंचे लोग

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं और सुझावों को लेकर पहुंचे।

जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रुप से आई सामने

इस बार के जनता दरबार में स्ट्रीट लाइट, पानी, रोजगार एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। Dhananjay Kumar Putush ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर कई मामलों का त्वरित समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

जनता दरबार का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका शीघ्र समाधान करना है

इस अवसर पर Dhananjay Kumar Putush ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहेंगे।

जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। कार्यक्रम के दौरान RBSS के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

 

 

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में गिद्दी-नयामोड मुख्य सड़क पर वाशरी कॉलोनी के पास रविवार सुबह एक दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित स्ट्रीट फूड...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग शहर के अन्नादा चौक पर स्थित एक स्ट्रीट फूड स्टॉल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग...