Dhalbhumgarh Airport पर सीएम हेमंत ने कही बड़ी बात, जल्द शुरु होगी हवाई सेवा!

Jharkhand: झारखंड के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य को एक और हवाई अड्डा मिलने जा रहा है। बता दें Dhalbhumgarh Airport की मांग लंबे समय से चल रही है, इस एयरपोर्ट को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें एयरपोर्ट को लेकर सीएम हेमंत  सोरेन ने आश्वासन दे दिया है।

सिंहभूम चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात

बता दें सिंहभूम चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में पिछले दिनों रांची जाकर मुख्यमंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात की है। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि Dhalbhumgarh Airport की पूरी परियोजना की प्रगति पर मैं स्वयं नजर रखे हुए हूं और जल्द ही इसमें ठोस प्रगति देखने को मिलेगी।

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट शिलान्यास के छह वर्षों बाद भी निर्माण कार्य अवरूद्ध है

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के सहयोग से हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चार मुख्य बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इसमें Dhalbhumgarh Airport शिलान्यास के छह वर्षों बाद भी निर्माण कार्य अवरूद्ध है इसके कारण कोल्हान क्षेत्र का औद्योगिक, व्यावसायिक व पर्यटन विकास की गति अवरुद्ध है।

जमशेदपुर के टाटा स्टील कमांड एरिया में पिछले 10 वर्षों से रजिस्ट्री बंद है इसका असर शहर के रियल इस्टेट, निर्माण कार्य व शहरी विकास प्रभावित हो रहा है। झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट आर्थिरिटी को अन्य राज्यों की औद्योगिक विकास संस्थाओं की तरह भूमि अधिग्रहण करने की अनुमति दी जाए ताकि एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों की स्थापना में जमीन की अनुपलब्धता समाप्त हो। इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img