Jharkhand: CM Hemant Soren एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज हटिया विधायक नवीन जायसवाल के दीपाटोली, कटहल मोड़, रांची स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां विधायक नवीन जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए।
CM Hemant Soren ने नवदंपति वर-वधु को आशीर्वाद दिया
इस अवसर पर CM Hemant Soren ने नवदंपति वर-वधु को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी नवविवाहित जोड़े को मंगलकामनाएं दी। इस अवसर पर CM Hemant Soren ने विधायक नवीन जायसवाल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की।
Highlights


