25वें झारखंड स्थापना दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन का संबोधन, जानिए क्या-क्या कहा

रांची. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के महान नायकों को नमन करते हुए कहा कि झारखंड की पहचान और अस्तित्व उसके संघर्ष, बलिदान और पुरखों की विरासत की देन है।

झारखंड स्थापना दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन का संबोधन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन की शुरुआत राज्यवासियों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, एक तरफ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, दूसरी ओर राज्य स्थापना दिवस का उत्सव। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “हम स्थापना दिवस मना रहे हैं, लेकिन मेरे मन में सन्नाटा भी है, क्योंकि हमारे अभिभावक और राज्य के निर्माता शिबू सोरेन आज हमारे बीच नहीं हैं। उनसे उभरने में थोड़ा समय लगेगा।”

Content Hindi Vedanta Quarter Page page 0001 4 22Scope News

 पूर्वजों के बलिदान को नहीं भूल सकते

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के इतिहास को याद करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए आदिवासी समाज ने लंबा संघर्ष किया। उन्होंने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, चांद-भैरव और कई वीर सपूतों ने इस धरती को अपनी पहचान दिलाई। आज हम गर्व से खुद को झारखंडी कहते हैं।” सोरेन ने कहा कि राज्य ने सिर्फ 25 साल पूरे नहीं किए, बल्कि यह समय यह सोचने का भी है कि आने वाले 25 सालों में झारखंड को किस दिशा में ले जाना है।

देश की पहचान में झारखंड ने बड़ी भूमिका निभाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ने न केवल खनिज संपदा दी, बल्कि देश को मजबूत श्रमबल भी दिया। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि देश इस राज्य को वही सम्मान और अधिकार दे, जिसका झारखंड हकदार है। विकसित भारत तभी संभव है जब राज्य भी विकसित हों।”

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले लोग भी यह मान रहे हैं कि झारखंड तेजी से बदल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबी खत्म करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं लागू की जा रही हैं।

वीर योद्धा केवल मूर्तियां नहीं, हमारी प्रेरणा हैं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत हमारी ताकत है। उन्होंने कहा, “हमारे पूर्वजों ने जंगल और नदियों की रक्षा की। आज प्राकृतिक संतुलन बनाए रखते हुए विकास का मॉडल तैयार किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि आने वाले समय में एक ऐसी राह बन रही है, जो झारखंड को गरीबी से मुक्त करने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम दो दिन का है। कल देश और दुनिया के सामने झारखंड की कला, संस्कृति और विरासत का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, आज हमारा सोना झारखण्ड अपने निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण कर रहा है। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं अमर वीर शहीद सिदो-कान्हो, चांद-भैरव, फूलो-झानो, बाबा तिलका मांझी, नीलांबर-पीतांबर, पोटो हो, वीर बुधु भगत, जतरा टाना भगत, पाण्डेय गणपत राय, गंगा नारायण सिंह, शेख भिखारी, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, टिकैत उमराव सिंह आदि जैसे वीरों को भी शत-शत नमन करता हूं। झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन के हमारे महान क्रांतिकारियों और अगुवा नेताओं – जयपाल सिंह मुंडा, बागुन सुम्ब्रुई, बाबा कार्तिक उरांव, बिनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो, डॉ रामदयाल मुंडा एवं असंख्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारजनों को शत-शत नमन करता हूं।

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img