Birthday के दिन CM Hemant Soren का भावुक पोस्ट, कैदी के निशान का तस्वार के साथ…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का आज 49वां जन्मदिन (Birthday) है। जन्मदिन के मौके पर कई नेताओं से लेकर कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। राज्य के कई कोनों से समर्थकों से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हेमंत सोरेने का जन्मदिन केक काटकर मनाया है। जन्मदिन के मौके पर हेमंत सोरेन ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्वीटर) पर एक भावुक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जेल में लगाया गया निशान पोस्ट किया है।

Hemant Soren : यह निशान केवल मेरा नहीं है, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का भी प्रतीक है

पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि बीते हुए करीब एक साल की याद मेरे मन में छपी है वह कुछ और नहीं बल्कि यह कैदी का निशान है जो कि जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया था। यह निशान केवल मेरा नहीं है, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का भी प्रतीक है। आगे उन्होंने कहा कि जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई शिकायत, बिना कोई अपराध के जेल में 150 दिनों तक डाल सकते हैं तो फिर ये आम आदिवासियों/दलितों/शोषितों के साथ वे क्या करेंगे। यह मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है।

ये भी पढ़ें- Breaking : हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा दावा-झारखंड का हवा पलट चुका है, नहीं आएगी इंडी गठबंधन की सरकार 

इसलिए, आज के दिन मैं और भी ज़्यादा कृतसंकल्पित हूं हर वंचित, शोषित, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, मूलवासी के पक्ष में लड़ने के अपने संकल्प को और भी मजबूत करता हूं। आगे उन्होंने कहा कि मैं हर उस व्यक्ति/समुदाय के लिए आवाज उठाऊंगा जिसे दबाया गया है, जिसे न्याय से वंचित रखा गया है, जिसे उसके रंग, समुदाय, ख़ान पान, पहनावे के आधार पर सताया जा रहा है।

Hemant Soren : आप सभी के स्नेह, दुआ, अपनापन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद

सीएम ने आगे लिखा है कि हमें एकजुट होकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां सभी के लिए कानून समान हो। जहां सत्ता का दुरुपयोग न हो। मुझे पता है कि यह रास्ता आसान नहीं होने वाला है। इस बीच हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मुझे पूरा भरोसा है कि हम मिलकर आने वाली इन सभी चुनौतियों को पार कर सकते हैं। हमारे देश की एकता और विविधता में ही हमारी शक्ति है। आगे उन्होंने सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि आज के मेरे विशेष दिन के दिन के दिन आप सभी के स्नेह, दुआ, अपनापन और आशीर्वाद के लिए आप सभी सभी को धन्यवाद।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...