हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने मनाया 86वां जन्मदिन

हजारीबागः हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद सह भारत सरकार के पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा जी ने आज अपना 86वां जन्मदिन डेमो टांड़ स्थित ऋषभ वाटिका में मनाया।

इस शुभ मौके पर यशवंत सिन्हा ने पत्नी नीलिमा सिन्हा के साथ केक काटा। पूर्व सांसद को कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर तथा शॅाल ओढ़ाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर सीसीएल कुजूक्षेत्र के जी.एम एन.के.सिन्हा ने सांसद को बधाई देते हुए कहा कि हम सबों के बीच हमारे बड़े भाई के रूप में है।

सांसद ने सभी का शुक्रिया अदा किया

आपकी स्नेह की छाया हम सब के ऊपर सदैव बना रहे। यही हम सब की कामना है। इसके अलावा भी वहां उपस्थित कई अन्य लोगों ने सिन्हा जी को जन्मदिन की बधाई दी।

यशवंत सिन्हा ने वहां उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे काफी खुशी हो रही है कि आप लोग आए और मेरे दिन को खास बनाया इसके लिए आप सबों का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...