रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के सहायक पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी सेवा अवधि में एक वर्ष का विस्तार दिए जाने का आदेश दिया है। यह विस्तार अनुबंध के आधार पर होगा, जो पहले से कार्यरत सहायक पुलिसकर्मियों के लिए एक राहत भरी खबर है।
अब कैबिनेट स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू
इस निर्णय के तहत अब गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग संबंधित प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर उसे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की स्वीकृति के लिए भेजेगा। स्वीकृति के बाद यह निर्णय औपचारिक रूप से लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायक पुलिस कर्मियों को एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर सेवा अवधि में विस्तार दिए जाने का आदेश दिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग अब इससे संबंधित प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजेगी।
कौन हैं सहायक पुलिस कर्मी?
सहायक पुलिस कर्मी राज्य के विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा स्थानीय पुलिस बल को सहायता देने के लिए नियुक्त किए गए हैं। ये कर्मी अस्थायी आधार पर नियुक्त किए गए थे, जिनकी सेवा अवधि अब एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार सीएम हेमंत सोरेन ने बढ़ाने का आदेश दिया है।
Highlights


