औद्योगिक नीति से उद्योगपतियों को कराया जाएगा अवगत
रांची : झारखंड में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेमंत सोरेन दिल्ली में औद्योगिक घरानों के साथ बैठक करेंगे। 27 और 28 अगस्त को दिल्ली में संभावित इस औद्योगिक समिट में राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लाई गई नई औद्योगिक नीति से उद्योगपतियों को अवगत कराया जाएगा।
बंद तीन हजार फैक्ट्रियां को चलाएंगे : हेमंत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में तीन हजार फैक्ट्रियां बंद हैं। जो पुरानी फैक्ट्री बंद पड़ी हैं, उनके लिए भी सरकार गंभीर है और उन्हें फिर से चलाने का प्रयास चल रहा है। जो भी अड़चन हैं, उन्हें दूर किया जायेगा। सरकार सहयोग कर उन्हें फिर से चालू करायेगी। मुख्यमंत्री हेमंत ने यह बात प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कही।
निवेशकों को किया जायेगा आमंत्रित
27-28 अगस्त को दिल्ली में आयोजित निवेशक सम्मेलन के मुद्दे पर सीएम हेमंत ने कहा कि राज्य महामारी के दौर से गुजर रहा है। ऐसी हालात में राज्य और देश की सरकार अपने-अपने स्तर पर अपनी तैयारी में जुटी है। हमने पहले भी इस विषय पर पहल की थी और ये दूसरा प्रयास है कि निवेशकों से बात की जा रही है। इससे पहले मार्च में दिल्ली में निवेशक सम्मेलन हुआ था। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज के जो हालात हैं इसमें थोड़ा प्रयास ज्यादा करने की आवश्यकता है। हमें उम्मीद है राज्य सरकार के प्रयास से राज्य में उद्यमी निवेश करेंगे।
Highlights







