डिजिटल लाइब्रेरी को देखकर भड़क गए CM नीतीश

बांका : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार के बांका दौरे पर हैं। नीतीश कुमार डिजिटल लाइब्रेरी को देखकर भड़क गए। उन्होंने कहा कि हिंदी के महत्व को आप लोग खत्म कर रहे हैं। हम लोग हिंदी में पढ़े है, इस बोर्ड को चेंज करवाइए। कौन लिखा है उसको बुलाइए। अभी आप यहां इंग्लिश में उद्घाटन करवा रहे हैं। बांका के डीएम को क्लास लगाया। उन्होंने कहा कि किसने उद्घाटन किया है और किसने उद्घाटन करवाया है ये गलत है। हम सभी लोग हिंदी में पढ़े लिखे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को बांका पहुंचे।पीबीएस कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। यहां मंत्री सांसद,विधायक सहित डीजीपी, डीएम,एसपी ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।सबसे पहले मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल के नए मॉडल भवन का उद्घाटन करने के बाद आरएमके मैदान पहुंचे। जहां जीविका के साथ ही भूमिहीन लोगों के बीच वसीयत पर्चा का वितरण किया गया। जीविका दीदी द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया गया।इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी।

बांका के पीबीएस कॉलेज में बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सबसे पहले बांका के सदर अस्पताल 13 करोड़ 90 लाख 18 हजार 452 रुपया की लागत से नवनिर्मित मॉडल अस्पताल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उसके बाद उनके द्वारा बांका शहर के आरएमके मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 600 भूमिहीनों के बीच पर्चा का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा 500 एकड़ भूमि की जमाबंदी रद्द की गई है, उसका मुख्यमंत्री ने लोकापर्ण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इंदौर स्टेडियम एवं जीविका दीदी द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में डिजिटल लाइब्रेरी में इंग्लिश में लिखावट देखकर मुख्यमंत्री भड़के कहा जल्दी से जल्दी बोर्ड को हटवाइये.इसे जल्द सुधार करने का निर्देश दिया।इसे हिंदी में करने को कहा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बांका पहला जिला है जहां सरकारी जमीन से अतिक्रमण मुक्त करा कर भूमिहीनों को पर्चा देकर बसाया जा रहा है। इसी तरह सभी जिले में लागू किया जाएगा।

मौके पर सांसद गिरधारी यादव, बेलहर विधायक मनोज यादव, डीआईजी, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, डीएम अंशुल कुमार, प्रभारी एसपी अमित रंजन, एडीएम माधव कुमार सिंह, एसडीपीओ विपिन बिहारी और अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह आदि भारी संख्या में पुलिस प्रशासन उपस्थित है। बांका में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिले में करीब एक घंटे तक रूके।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जमुई के लिए प्रस्थान कर गए।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel