CM Nitish ने आम महोत्सव का किया उद्घाटन, किसानों को उपलबध करवाया अनुदान राशि

CM Nitish

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक कन्वेशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय आम महोत्सव 2024 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आम उत्पादकों द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रजाति के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कृषि उत्पादक समूहों एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को अनुदान राशि का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया।

22Scope News

कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अगवाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं प्रतिक चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री मंगल पांडेय, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय सचिवालय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Reels देख मिली प्रेरणा, भगवान बन पहुंचे 3 बच्चों ने बचाई ट्रेन की ठोकर से घायल की जान

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Share with family and friends: