Advertisment

Reels देख मिली प्रेरणा, भगवान बन पहुंचे 3 बच्चों ने बचाई ट्रेन की ठोकर से घायल की जान

बेगूसराय: एक कहावत है ‘न जाने केहि भेष में’। इस कहावत का मतलब होता है कि भगवान लोगों को न जाने कब, कहां और किस वेश में मिल जाएं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बेगूसराय में जहां ट्रेन की ठोकर से घायल एक व्यक्ति को बच्चों ने कंधे पर लाद कर अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच गई। घायल व्यक्ति की पहचान चंदन चौधरी के रूप में की गई जबकि उनका जान बचाने वाले बच्चे सोनू, जियाउल और शिवा हैं। दरअसल लोहियानगर कॉलोनी में किराये पर रहने वाले चंदन चौधरी सब्जी खरीदने निकले थे और वह किसी तरह से एक ट्रेन की चपेट में आ गए।

ट्रेन की चपेट मी आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी हुई थी। इसी बीच भीड़ देख तीन बच्चे वहां पहुंचे और उन्होंने घायल को अपने कंधे पर उठा कर वहां से घर ले गए और फिर ई -रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। जहां समय से इलाज मिल जाने के कारण घायल की जान बच गई। बताया जा रहा है कि घायल को अगर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। तीनों बच्चे महज सात से नौ वर्ष के हैं और आपस में दोस्त हैं।

मामले में घायल की पत्नी ने बताया कि भगवान के रूप में पहुंचे तीनों बच्चे अगर हिम्मत नहीं दिखाते तो मेरे पति की जान भी जा सकती थी। वहीं बच्चों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल में देखा था कि दूसरों की मदद करना इंसान का फर्ज होता है। इसी से प्रेरित हो कर उन्होंने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बच्चे के इस अद्भुत कारनामे को देखने और सुनने वाले उनकी प्रशंसा करने से नहीं थक रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Ex Minister हिमराज सिंह ने बेटे के साथ ज्वाइन किया जदयू

Reels Reels Reels Reels

Reels Reels

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...